छात्रों के लिए कैरियर परामर्श सत्र का आयोजन
कोटद्वार। आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में जूनियर डिवीजन लैंसडाउन न्यायालय की जज प्रिया शाह द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के व

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में जूनियर डिवीजन लैंसडौन न्यायालय की जज प्रिया शाह द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को करियर संबधी तैयारियों पर जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारियों, प्रश्न पत्र का पैटर्न, साक्षात्कार की तैयारी, और न्यायपालिका की भूमिका, न्याय प्रणाली की आवश्यकता और कानून के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में न्याय सभी के लिए समान है। कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ही सफलता का एकमात्र मंत्र है। मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिया। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य विजेंद्र सुंदरियाल ने जज प्रिया शाह का धन्यवाद ज्ञापित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।