यातायात पुलिस ने 109 वाहनों का किया चालान, वसूले 1.42 लाख
Chandauli News - पीडीडीयू नगर में रविवार को यातायात पुलिस के अभियान में 109 वाहनों का चालान किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन, जैसे बिना हेलमेट और विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 1.42 लाख का जुर्माना वसूला गया। एसपी...

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में बीते रविवार की देर शाम तक यातायात पुलिस के अभियान में 109 वाहनों का चालान किया गया। इसमें बिना हेलमेट, विपरीत दिशा में वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उलंघन करने पर कार्रवाई हुई। यातायात उल्लंघन करने पर 1.42 लाख का जुर्माना भी वसूल किया गया। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सीओ यातायात,कृष्णमुरारी शर्मा के अगुवाई में यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बीते रविवार को अभियान चला। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं रोकने को अभियान के क्रम में आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते किया गया। इस दौरान यातायात नियम का उलंघन करने पर कार्रवाई की गई।
इस क्रम में बिना हेलमेट के वाहन चलाने, तीन सवारी वाले, वाहनों सहित कुल 109 वाहनों का अन्य धाराओं चालान किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।