Shukra Vakri: 2 मार्च को शुक्र होंगे वक्री, 43 दिन का समय इन 3 राशियों के लिए बहुत खास
- Shukra Vakri 2025: शुक्र होली के बाद अपनी चाल में बदलाव करेंगे। शुक्र की चाल बदलने से कुछ राशि वालों को खूब लाभ होगा। जानें किन राशियों के लिए आएंगे अच्छे दिन

Horoscope Vakri Shukra 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र की चाल का विशेष महत्व है। शुक्र की चाल सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालती है। वर्तमान में शुक्र मार्गी हैं, यानी सीधी चाल चल रहे हैं। 2 मार्च को शुक्र वक्री हो जाएंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र 13 अप्रैल 2025, रविवार को सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर मार्गी होंगे। शुक्र करीब 43 दिन बाद वक्री से मार्गी अवस्था में आएंगे। शुक्र की वक्री अवस्था का अर्थ उनकी उलटी चाल से है। शुक्र की उलटी चाल कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में वक्री होंगे। मीन राशि में शुक्र के वक्री होने से कुछ भाग्यशाली राशियों के अच्छे दिन आएंगे, इन्हें व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। जानें वक्री शुक्र से किन राशियों को होगा लाभ-
1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र की वक्री चाल लाभकारी रहने वाली है। इस अवधि में भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक रूप से अच्छी स्थिति बनेगी। यात्रा के योग हैं। नौकरी पेशा में उन्नति मिलने के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दान-पुण्य भी कर सकते हैं। कोई सपना पूरा हो सकता है।
2. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए शुक्र की वक्री चाल सकारात्मक परिणाम दिलाएगी। इस अवधि में आपकी धन-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन सुख में वृद्धि होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे आएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
3. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए शुक्र का वक्री होना लाभकारी परिणाम दिलाएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक रूप से कद बढ़ेगा। लोग आपसे प्रभावित होंगे। रौब-रुआब भरा समय रहेगा। मानसिक उथल-पुथल शांत होगी। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिल सकती है। कुछ जातकों के जीवन में नवप्रेम का आगमन होगा। पार्टनरशिप में लाभ होगा।