अंकराशि 14 जून 2025: आपके लिए कैसा रहेगा 14 जून का दिन? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल
Numerology Horoscope 14 June 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 14 June 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 14 जून का दिन...
मूलांक 1- आज आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। धन कमाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी महत्व प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ पर्याप्त समय मिलेगा। आपको अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अच्छा मौका मिलेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।
मूलांक 2- आज आपकी मानसिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। ऑफिस में काम का दबाव महसूस हो सकता है लेकिन आप इससे पार पा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
मूलांक 3- आज आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपकी कमाई के साधनों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। अपनों में वृद्धि होगी।अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें क्योंकि आपके कठोर शब्द शांति को खराब कर सकते हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी द्वारा दिए गए तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
मूलांक 4- आज आपको संतान का साथ मिलेगा। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। परिवार में कोई कार्यक्रम हो सकता है। कारोबारियों को काम से जुड़ी किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में गपशप करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको कोई सरप्राइज दे सकता है।
मूलांक 5- आज आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आपको बेवजह ज्यादा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए, नहीं तो पैसों की तंगी हो सकती है। पारिवारिक जीवन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के ज्यादा बोझ के बावजूद आप अपने कार्यस्थल पर एनर्जेटिक बने रह सकते हैं। आज अपने लिए भरपूर समय मिलेगा।
मूलांक 6- आज आपके विनम्र व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें और कोशिश करें कि आज आप ज्यादा खर्च न करें। लव लाइफ थोड़ी मुश्किल हो सकती है। आज जीवनसाथी के लिए समय निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी।
मूलांक 7- आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे। आज किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आप अपना कारोबार अच्छा कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक फायदा भी होगा। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। रोमांटिक भावनाएं आज हाई होंगी। कोई भी नया प्रोजेक्ट लेने से पहले दो बार सोचें। आज आपका भाग्यशाली दिन है, क्योंकि आपके पास अपने लिए काफी समय होगा।
मूलांक 8- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध से बचें। संयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता की सेहत में सुधार होगा। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की मिल सकती है।
मूलांक 9- आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन मन में उथल-पुथल रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग-दौड़ रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।