करवा चौथ पर वृषभ राशि में चंद्रमा की स्थिति अत्यंत शुभ, जानें जनमानस पर इसका प्रभाव
- Karwa Chauth Moon Gochar: करवा चौथ पर चंद्रमा की स्थिति अत्यंत शुभ रहने वाले हैं। चंद्रमा व गुरु एक साथ वृषभ राशि में रहेंगे और जनमानस को शुभ फल देंगे। जानें ज्योतिषाचार्य से चंद्रमा का प्रभाव-

Karwa Chauth Moon Gochar: करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर 2024, रविवार को है। करवा चौथ पर चंद्रमा का विशेष महत्व होता है। चंद्र दर्शन के बाद ही करवा चौथ का व्रत पारण किया जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल करवा चौथ पर चंद्रमा की स्थिति अत्यंत शुभ रहने वाली है। चंद्रमा व गुरु एक साथ वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे और जनमानस पर शुभ प्रभाव डालेंगे। जानें ज्योतिषाचार्य से करवा चौथ पर चंद्रमा का जनमानस पर क्या पड़ेगा प्रभाव-
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस साल करवा चौथ पर गुरु व चंद्रमा मिलकर गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं। चंद्रमा व गुरु एक साथ वृषभ राशि में रहेंगे। चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के माने गए जाते हैं, जिसके कारण अक्षत सुहाग के शुभ मांगलिक योग का संयोग बन रहा है। चंद्रमा 19 अक्तूबर 2024 की शाम को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
पंडित जी ने आगे बताया कि चंद्रमा का वृषभ राशि में होना जनमानस के लिए शुभ रहने वाला है। मानसिक तौर पर यह कल्याणकारी रहेगा। हालांकि इस दौरान लोग थोड़ा इमोशनल रहेंगे क्योंकि यह भावुकता को जन्म देता है। लेकिन व्रत में भावुक होना अच्छा माना गया है। गुरु वृषभ राशि में वक्री हैं, जो कि चंद्रमा के साथ गजकेसरी योग बना रहे हैं। यह योग भी लोगों को शुभ फल प्रदान करेगा।