Serious Accident on Delhi-Saharanpur Highway E-Rickshaw Hit by Unknown Vehicle अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा सवार 3 ग्रामीण घायल, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsSerious Accident on Delhi-Saharanpur Highway E-Rickshaw Hit by Unknown Vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा सवार 3 ग्रामीण घायल

Shamli News - दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर द गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीFri, 30 May 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा सवार 3 ग्रामीण घायल

दिल्ली सहारनपुर हाइवे द गोल्ड पब्लिक स्कूल के समीप ई रिक्शा को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में ई रिक्शा में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।। जिनमें 2 लोगों की हालत को नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर क़र दिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी संजय कुमार गांव में किरयाना की दुकान करता है। परिजन राहुल के अनुसार रोजाना की तरह संजय अपने गांव निवासी कल्लू की ई-रिक्शा में बैठकर सामान खरीदने के लिए कांधला आ रहा था। बीच रास्ते गांव निवासी सुरेंद्र भी उनके साथ कांधला जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हो गया।

जब ये लोग दिल्ली सहारनपुर हाइवे दा गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को कस्बे के निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से संजय व कल्लू की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने दोनों को मेंरठ के लिए रेफर क़र दिया। मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।