आज मूलांक 9 के नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारियां मिलेंगी। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी, जिससे मन चिंतित रहेगा। देर रात में वाहन चलाने से बचें। पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथी से अनबन संभव है। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें और सोच-समझकर फैसले लें।