Purnima June: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान-दान का ये है शुभ मुहूर्त, जानें इस दिन क्या दान करें?
Jyeshtha purnima muhurat 2025: पूर्णिमा तिथि हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ व पवित्र मानी गई है। लेकिन ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। जानें ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है और स्नान-दान का मुहूर्त-

Jyeshtha Purnima 2025 Muhurat: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-दान करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु व भगवान शंकर की पूजा का विधान है। जानें ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है और स्नान-दान का मुहूर्त व दान लिस्ट।
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025 कब है: पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 10 जून 2025 को सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होगी और 11 जून 2025 को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में ज्येष्ठ पूर्णिमा 11 जून 2025 को मनाई जाएगी।
ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान-दान मुहू्र्त: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 04:02 से सुबह 04:42 तक रहेगा। स्नान-दान का दूसरा मुहूर्त सुबह 10:35 बजे से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन व्रत व दान करने सेअक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
स्नान-दान के शुभ चौघड़िया मुहूर्त:
लाभ - उन्नति: 05:23 ए एम से 07:07 ए एम
अमृत - सर्वोत्तम: 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
शुभ - उत्तम: 10:36 ए एम से 12:21 पी एम
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर क्या दान करें: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन जल, पंखा और शीतलता प्रदान करने वाली वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है। इसके अलावा इस दिन खीरा, ककड़ी, तरबूज, सत्तू, सूती वस्त्र, अन्न व धन का दान अत्यंत शुभ माना गया है।