मिथुन राशि में बुध-गुरु का संयोग, 22 जून तक इन 3 राशियों का बदलेगा समय
Budh Guru Yuti 2025: बुध-गुरु इस समय मिथुन राशि में एक साथ विराजमान हैं। बुध-गुरु की युति तीन राशियों के लिए लाभकारी रहने वाली है। जानें इन राशियों के बारे में-

Budh-Guru Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ने मिथुन राशि में 6 जून को प्रवेश किया था और 22 जून तक इसी राशि में रहेंगे। मिथुन राशि में गुरु ग्रह भी गोचर कर रहे हैं। इस तरह से गुरु व बुध मिथुन राशि में युति बना रहे हैं। बुध व गुरु की युति ने कुछ राशियों को सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। इन राशि वालों को वित्त, व्यवसाय व करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जानें बुध व गुरु की युति से किन राशियों को होगा लाभ।
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को गुरु व बुध की युति से लाभ मिलेगा। इस युति के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। नौकरी में तरक्की व आय में वृद्धि मिल सकती है। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। वाणी में मधुरता बनी रहेगी।
2. मिथुन राशि- गुरु व बुध की युति मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाली है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। करियर में तरक्की मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा। मानसिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नाैकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को गुरु व बुध का संयोग लाभकारी रहने वाला है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पिता का साथ मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा।