Palmistry meaning of half moon sign on finger nails Palmistry : उंगलियों के नाखूनों पर बने आधे चांद होने का क्या मतलब है? जानिए, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry meaning of half moon sign on finger nails

Palmistry : उंगलियों के नाखूनों पर बने आधे चांद होने का क्या मतलब है? जानिए

  • Palmistry : कई बार अपने उंगलियों के नाखूनों पर चांद का निशान दिखाई देगा। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाखूनों पर चांद का निशान बनने से व्यक्ति को शुभ-अशुभ दोनों परिणाम मिल सकते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 8 Dec 2024 11:09 AM
share Share
Follow Us on
Palmistry : उंगलियों के नाखूनों पर बने आधे चांद होने का क्या मतलब है? जानिए

Palmistry : सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार,चेहरे,हाथ, पैरों की विशेष बनावट, मौजूद रेखाओं और संकेतों के जरिए व्यक्ति के जीवन से जुड़े विशेष पहलुओं के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। व्यक्ति के शरीर पर कई ऐसे निशान मौजूद होते हैं, जो जीवन में घटित होने वाली कई शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं। अपने कई लोगों की उंगलियों के नाखूनों पर चांद जैसी आकृति बनते देखा होगा। नाखून पर दिखाई देने वाले आधे चांद को लुनुला कहते हैं। आइए जानते हैं नाखूनों पर चांद का निशान बनने का क्या मतलब है?

नाखूनों पर चांद बनने का अर्थ :

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार,नाखूनों पर चांद बनने से व्यक्ति को शुभ-अशुभ दोनों परिणाम मिल सकते हैं। यह जीवन में लाभ के साथ कई चुनौतियां भी ला सकता है।

ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों के नाखूनों पर आधा चांद बनता है। वह लोग आर्थिक मामलों में बहुत भाग्यशाली होते हैं और इन्हें जीवन में कभी भी पैसों की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।

मान्यता है कि तर्जनी उंगली के नाखूनों पर अर्धचंद्र हो, तो ऐसे लोग स्वाभिमानी होते हैं और अपनी मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, मध्यमा उंगली के नाखून पर आधा चांद हो, तो ऐसे लोगों के धनी होने की संभावनाएं रहती है। ये लोग आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं, लेकिन विवाह और नौकरी मिलने में देरी होती है।

मान्यताओं के मुताबिक, अनामिका उंगली पर आधे चांद का निशान व्यक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कामयाबी दिलाता है। ऐसे लोग बहुत स्वाभिमानी और ईमानदार होते हैं। वहीं कनिष्ठिका उंगली के नाखून पर अर्धचंद्र बनने पर व्यक्ति कड़ी मेहनत कसे यश की प्राप्ति करता है। ऐसे लोग व्यापार, संगीत और एंकरिंग के क्षेत्र में तरक्की करते हैं।

कहा जाता है कि जिन लोगों के नाखूनों पर आधे चांद का चिन्ह होता है, वह स्वभाव से काफी हेल्पफुल होते हैं और दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह काफी मेहनती भी होते हैं।

नाखूनों पर आधे चांद का निशान बनना बुद्धिमान व्यक्ति का संकेत माना गया है। मान्यता है कि ऐसे लोग दिल के बहुत साफ होते हैं और दूसरों के बारे में नकारात्मक विचार नहीं रखते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र में उंगलियों के नाखूनों पर धुंधला और अस्पष्ट चांद बनना एक अच्छा संकेत नहीं माना गया है। कहा जाता है कि यह खराब सेहत की ओर इशारा करता है। वहीं, अगर नाखूनों पर बने चांद स्पष्ट और साफ हो, तो ऐसे लोग मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत माने जाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!