सूर्य गोचर से इन राशियों को होगा लाभ, शुरू होंगे अच्छे दिन
Surya Gochar Mithun Rashi Mein Sun Transit In Gemini: सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। जून माह में सूर्यदेव 15 तारीख को राशि परिवर्तन करेंगे।

Surya Gochar Mithun Rashi Mein Sun Transit In Gemini: सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। जून माह में सूर्यदेव 15 तारीख को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। आइए जानते हैं, सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि : मेष राशि वालों की सोई हुई किस्मत चमक उठेगा। हर कार्य में भाग्य साथ देगा। व्यापार में धन लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। अच्छे पैकेज के साथ नई नौकरी का ऑफर मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन हो सकता है।
मिथुन राशि : सूर्य गोचर से मिथुन राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। इंकम और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। व्यापार मे बढ़ोत्तरी होगी। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
सिंह राशि : आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य का भंडार भरा रहेगा। आय में वृद्धि होगी। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे।
धनु राशि : सूर्य गोचर से धनु राशि वालों को चमत्कारिक लाभ होंगे। धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेगें। कुछ जातकों की नौकरी की तलाश पूरी होगी। इस दौरान घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।