Pisces Weekly Horoscope Saptahik Meen Rashifal 27 april- 3 may 2025 bhavisyafal future predictions मीन साप्ताहिक राशिफल : मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 27 अप्रैल से 3 मई तक का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Pisces Weekly Horoscope Saptahik Meen Rashifal 27 april- 3 may 2025 bhavisyafal future predictions

मीन साप्ताहिक राशिफल : मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 27 अप्रैल से 3 मई तक का राशिफल

Meen Rashifal, Horoscope Future Pisces Horoscope Today: राशि चक्र की यह 12वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयSun, 27 April 2025 08:04 AM
share Share
Follow Us on
मीन साप्ताहिक राशिफल : मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 27 अप्रैल से 3 मई तक का राशिफल

Pisces Weekly Horoscope Today, मीन साप्ताहिक राशिफल (27अप्रैल- 3 मई, 2025): यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए जीवन के हर पहलू में तरक्की और आर्थिक स्थिरता लाने के लिए प्रेरित करता है। ईमानदारी से बातचीत करने पर आपके रिश्ते को फायदा होगा। प्रोफेशनल लाइफ में नए मौके मिल सकते हैं, जिस पर बहुत सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। सोच-समझकर प्लानिंग और बजट बनाने से आर्थिक स्थिरता आएगी। अपने फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें।

लव राशिफल : आप रिलेशनशिप में इगो से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। इसको समझदारी से हैंडल करने की जरूरत है। मीन राशि के पुरुष जातक सहकर्मी से बातचीत के दौरान बहुत सर्त रहें। आप पर आरोप लग सकते हैं। गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है। कुछ रिलेशनशिप शादी के मोड़ पर आ सकता है। आपके रिलेशनशिप को पेरेंट्स का अप्रूवल मिल सकता है। पुरुष जातक, जो मैरिड हैं या कमिटेड हैं। नए प्यार में पड़ सकते हैं। इसके आपके वर्तमान रिश्ते पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

करियर राशिफल : आपको छोटी-मोटी समस्याएं देखने को मिलेंगे, लेकिन प्रोडक्टिविटी के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कार्यस्थल पर टीम मीटिंग के दौरान आपके एटिट्यूड का अच्छा प्रभाव रहेगा। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, कुछ कार्यों पर अधिक प्रयास करने की जरूरत होगी। आप क्लाइंट की उम्मीदों पर खरे उतरने में असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आप टीम को हैंडल करने में सफल हो सकते हैं। वहीं, विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होकर खुशी महसूस करेंगे। बिजनेसमेन व्यापार में विस्तार पर विचार कर सकते हैं। इनोवेटिव आइडियाज के साथ काम करना महत्वपूर्ण है।

आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी। हालांकि, कुछ फीमेल्स को इस सप्ताह अचानक से होने वाली इमरजेंसी के कारण आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। आप फैमिली प्रॉपर्टी को लेकर समाधान निकाल सकते हैं, जो भाई-बहन के साथ हो रही समस्याओं की वजह थी। सुनिश्चित करें कि आपके पास धन का प्रबंधन करने का प्लान है। इसको लेकर एक्सपर्ट्स की सलाह लेना भी बहुत अच्छा है। आप स्टॉक ट्रेड म्युचूअल फंड्स और प्रॉपर्टी को इनवेस्टमेंट के सोर्स के रूप में चुन सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल : स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी। हालांकि, आपको अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान देना होगा। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। अगर आप ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसी जगहों पर जाएं। जहां आपको आराम और ऊर्जावान महसूस हो। कुछ फीमेल्स को जोड़ों में दर्द, सांस से जुड़ी समस्या और माइग्रेन को लेकर सतर्क रहना होगा।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:मकर साप्ताहिक राशिफल : मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?