राहु, केतु की चाल इन राशियों के दे सकती है टेंशन, 18 मई से ये 4 राशि वाले रहें सावधान
Rahu Ketu Transit 2025 : राहु-केतु के राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। राहु-केतु की चाल बदलने से कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Rahu Ketu Transit 2025 : ज्योतिषशास्त्र में राहु-केतु को विशेष स्थान प्राप्त है। 18 मई 2025 को राहु एवं केतु का राशि परिवर्तन होगा। 18 मई 2025 को राहु मीन राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा तथा केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। राहु-केतु के राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। राहु-केतु की चाल बदलने से कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, राहु-केतु की चाल बदलने से किन राशियों की बढ़ेगी टेंशन-
मेष राशि : नए काम की शुरुआत बिल्कुल ना करें। धन हानि के संकेत हैं। घर में लड़ाई-झगड़े और गृह-क्लेश की स्थिति बनी रहेगी। मन अशांत रहेगा। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें। किसी भी नए कार्य की शुरुआत अभी न करें।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों को सूर्य गोचर से आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विपक्षी सक्रिय रहेंगे। विवाद बढ़ेंगे। शत्रु आपकी पद-प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
सिंह राशि : अशुभ प्रभावों से बचने के लिए सिंह राशि के जातकों को अपना बहुत ख्याल रखना चाहिए। धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल हों। घर में गृह-क्लेश की स्थिति बढ़ सकती है। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। परिजनों के सेहत पर ध्यान दें। इस समय अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें।
तुला राशि : तुला राशि के जातकों को अपने सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मन अस्थिर रह सकता है। किसी भी काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। चोट-चपेट लग सकती है। इसलिए बहुत सावधानी से कोई काम करें।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।