Rahu Ketu Transit Rashi Parivartan Horoscope Rashifal Rahu Ketu Transit : मई में राहु-केतु बदलेंगे अपनी चाल, जानें किन राशियों को होगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rahu Ketu Transit Rashi Parivartan Horoscope Rashifal

Rahu Ketu Transit : मई में राहु-केतु बदलेंगे अपनी चाल, जानें किन राशियों को होगा फायदा

  • Rahu Ketu Transit : ज्योतिषशास्त्र में राहु-केतु को विशेष स्थान प्राप्त है। 18 मई 2025 को राहु एवं केतु का राशि परिवर्तन होगा। 18 मई 2025 को राहु मीन राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा तथा केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश करेगा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 21 April 2025 04:13 PM
share Share
Follow Us on
Rahu Ketu Transit : मई में राहु-केतु बदलेंगे अपनी चाल, जानें किन राशियों को होगा फायदा

Rahu Ketu Transit 2025 : ज्योतिषशास्त्र में राहु-केतु को विशेष स्थान प्राप्त है। 18 मई 2025 को राहु एवं केतु का राशि परिवर्तन होगा। 18 मई 2025 को राहु मीन राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा तथा केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। राहु-केतु के राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आइए जानते हैं, राहु-केतु गोचर से किन राशियों को होगा फायदा-

मेष राशि- मेष राशि वालों को लाभ होगा। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कष्टकारी समय से राहत मिलेगा। शुभ कार्यों में भाग्य साथ देगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी और जीवन की सभी बाधाओं से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को लाभ होगा। धन-लाभ के योग बनेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आवेगपूर्ण खरीदारी से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे। विदेश जाने के योग भी बनेंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को नौकरी-व्यापार में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा और परिजनों के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे। सिंह राशि के लोगोंकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।

धनु राशि- धनु राशि वालों को लाभ होगा। नौकरी, कार्य-व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे और आय के कई स्त्रोंतों से धन लाभ होगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे और कार्यों की चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।

मकर राशि- लंबे समय से अटका हुआ कार्य सफल होगा। व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। घर में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल होगा। सोच-समझकर किए गए निवेशों से लाभ होगा और धन-दौलत में खूब बरकत होगी।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:मई के अंत में मेष राशि में करेंगे शुक्र प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ