Shukra Gochar Rashi Parivartan Mesh Rashi Mein Venus Transit In Aries Horoscope Rashifal मई के अंत में मेष राशि में करेंगे शुक्र प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shukra Gochar Rashi Parivartan Mesh Rashi Mein Venus Transit In Aries Horoscope Rashifal

मई के अंत में मेष राशि में करेंगे शुक्र प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ

  • Venus Transit In Aries : 31 मई को शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 20 April 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
मई के अंत में मेष राशि में करेंगे शुक्र प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ

Venus Transit In Aries : 31 मई को शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की चाल बदलने का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, शुक्र के मेष राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि : शुक्र गोचर के प्रभाव से मेष राशि के जातकों को शुभ फल मिलेंगे। जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। शादी-विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है। पार्टनरशिप के व्यापार में तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

कन्या राशि : धन-ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। फैमिली के साथ अच्छे पल बिताएंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। भूमि और वाहन का सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि : वाणी में मधुरता आएगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत होगा। ऑफिस में नई पहचान मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को, शुभ कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!