राहु कुंभ राशि में होंगे वक्री, इन राशियों को होगा लाभ
- राहु 18 मई 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन राहु मीन राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। राहु के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, राहु के राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ।

Rahu Horoscope : राहु 18 मई 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन राहु मीन राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में राहु को पापी और मायावी ग्रह कहा जाता है। राहु के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है लेकिन ऐसा नहीं है कि राहु सिर्फ अशुभ फल देते हैं। राहु शुभ फल भी प्रदान करते हैं। राहु के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। राहु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। 2025 में राहु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, राहु के राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि- राहु के मीन राशि में गोचर से मेष राशि वालों को फायदा होगा। नौकरी-व्यवसाय में अपार सफलता मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। हर कार्य में सुखद परिणाम मिलेंगे। कड़ी मेहनत का दोगुना फल मिलेगा। समाज में सराहे जाएंगे।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। बुद्धि-विवेक में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों को राहु गोचर से जबरदस्त लाभ होगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरीपेशा वोलों को प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है।
डिस्क्लेमर : (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)