Shani Rashi Parivartan 2025: इस साल शनि का मीन राशि में जाना इन 5 राशियों पर करेगा तगड़ा असर, साढ़ेसाती भी बदलेगी
- शनि के मीन राशि में प्रवेश से कर्क-वृश्चिक राशि में ढैया का अंत होगा। सिंह-धनु राशि में ढैया प्रारंभ होगी। मकर राशि में साढ़ेसाती का अंत होगा। मेष राशि पर साढ़ेसाती प्रारंभ होगी। बारह राशियों पर मीन के शनि का प्रभाव

न्याय के कारक ग्रह शनि 29 मार्च, 2025 शनिवार, चैत्र अमावस्या तिथि को रात्रि 11.01 बजे कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहां शनि 3 जून, 2027 को सुबह 06.05 तक रहेंगे। शनि का राशि परिवर्तन सभी राशि के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है किंतु जिनकी शनि की महादशा, अंतर्दशा, शनि की ढैया या साढ़ेसाती चल रही है, उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। शनि के मीन राशि में प्रवेश से कर्क-वृश्चिक राशि में ढैया का अंत होगा। सिंह-धनु राशि में ढैया प्रारंभ होगी। मकर राशि में साढ़ेसाती का अंत होगा। मेष राशि पर साढ़ेसाती प्रारंभ होगी। बारह राशियों पर मीन के शनि का प्रभाव :
मेष : साढ़ेसाती प्रारंभ होगी। स्वयं तथा परिवार के सदस्यों को थोड़ी स्वास्थ्य की समस्या। कार्यक्षेत्र या व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना। कठोर प्रयास से सफलता मिलेगी।
वृष : सभी मामलों में लाभकारी परिवर्तन। पद-प्रतिष्ठा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निर्माण संबंधी कार्य पर खर्च। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी।
मिथुन : संघर्ष के साथ सफलता। चल-अचल संपत्ति की खरीददारी। स्वास्थ्य संबंधी कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। निवास या कार्यस्थल में लाभकारी परिवर्तन।
कर्क : ढैया का अंत। आमदनी के नए अवसर बनेंगे। विवादित मामलों का निपटारा। कार्यक्षेत्र में लाभकारी परिवर्तन। भाग्य का साथ मिलेगा।
सिंह : ढैया प्रारंभ होगी। स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान को प्रभावित करने वाले घटनाक्रम बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में अवांछित परिवर्तन एवं विरोधियों के प्रभाव में वृद्धि होगी।
कन्या : कार्यक्षेत्र एवं व्यापार में तरक्की। घरेलू जीवन में अशांति। अधूरे कार्य पूरे होंगे। चल-अचल संपति की खरीद-बिक्री होगी।
तुला : कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। कार्यस्थल में परिवर्तन। पुरानी समस्या का समाधान। ऋण की लेनदारी-देनदारी। विवादित कार्यों में सफलता।
वृश्चिक : शुभ-अशुभ दोनों तरह का परिणाम। कार्यों में व्यस्तता। कार्यक्षेत्र तथा स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।
धनु : शनि की ढैया प्रारंभ होगी। स्वयं या परिवार के सदस्य के निवास या कार्यस्थल में परिवर्तन। चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री। अतिरिक्त प्रयास से ही काम बनेंगे।
मकर : साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। सभी रुके हुए कार्यों में प्रगति। लाभकारी परिवर्तन। चल-संपत्ति की खरीददारी होगी।
कुंभ : साढ़ेसाती जारी रहेगी। संघर्षपूर्ण सफलता। निर्माण संबंधी कार्य पर खर्च की अधिकता। संघर्ष के साथ आर्थिक मामलों में सफलता।
मीन : मिश्रित प्रभाव। स्वास्थ्य तथा संबंध में उतार-चढ़ाव। निवास या कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन। खर्च की अधिकता रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।