Somvati amavasya 2025 kab hai know snan daan muhurat and what to donate on amavasya Somvati amavasya: मई में सोमवती अमावस्या कब है? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Somvati amavasya 2025 kab hai know snan daan muhurat and what to donate on amavasya

Somvati amavasya: मई में सोमवती अमावस्या कब है? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Somvati amavasya: हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। मई महीने में पड़ने वाले सोमवती अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत भी किया जाएगा। जानें मई में सोमवती अमावस्या कब है-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 15 May 2025 09:01 AM
share Share
Follow Us on
Somvati amavasya: मई में सोमवती अमावस्या कब है? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Somvati amavasya 2025: हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। जब अमावस्या तिथि सोमवार को पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान व दान का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत करने के अलावा पितरों का तर्पण करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव व माता पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है व जीवन में सुख-सौभाग्य आता है। जानें मई में सोमवती अमावस्या कब है-

सोमवती अमावस्या कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवती अमावस्या तिथि 26 मई 2025 को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर प्रारंभ होगी और 27 मई 2025 को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर अमावस्या तिथि का समापन होगा। उदयातिथि में सोमवती अमावस्या 26 मई 2025 को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:जून में सालों बाद मिथुन राशि में मिलेंगे सूर्य-गुरु, इन 3 राशियों को होगा लाभ

सोमवती अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त: सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 03 मिनट से सुबह 04 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दूसरा मुहूर्त सुबह 04 बजकर 24 मिनट से सुबह 05 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें:घर के लिए लकी माने जाते हैं ये 5 पौधे, लाते हैं सुख-समृद्धि व खुशहाली

इन चीजों का करना चाहिए दान- सोमवती अमावस्या पर पितरों के लिए वस्त्र, मिठाई और किसी गरीब व्यक्ति को भोजन का दान करना चाहिए।। मान्यता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा चावल, दूध, मिश्री, चीनी, चांदी व अन्य सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना गया है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!