Vat savitri vrat 2023 date puja vidhi shubh muhrat pujan samagri ki list Vat Savitri : शोभन योग में रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, नोट कर लें पूजा- विधि और पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vat savitri vrat 2023 date puja vidhi shubh muhrat pujan samagri ki list

Vat Savitri : शोभन योग में रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, नोट कर लें पूजा- विधि और पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

Vat savitri vrat 2023 : वट सावित्रि व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह व्रत 19 मई, शुक्रवार को होगा। इस दिन शनिदेव जन्मोत्सव व पितृ पूजन कार्यक्रम भी होंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 19 May 2023 12:19 AM
share Share
Follow Us on
Vat Savitri : शोभन योग में रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, नोट कर लें पूजा- विधि और पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

वट सावित्रि व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह व्रत 19 मई, शुक्रवार को होगा। इस दिन शनिदेव जन्मोत्सव व पितृ पूजन कार्यक्रम भी होंगे। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि 18 मई को रात 9:43 बजे से अमावस्या तिथि शुरू होकर 19 मई, शुक्रवार की रात 9:22 बजे तक रहेगी। अतः 19 मई को उदयातिथि अमावस्या पर वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। वट-वृक्ष पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 7:19 बजे से सुबह 10:42 बजे तक रहेगा। वट सावित्री व्रत व शनिदेव जन्मोत्सव पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन सुबह से शाम तक शोभन योग बना रहेगा।

पूजा- विधि

  • इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • इस पावन दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता है।
  • वट वृक्ष के नीचे सावित्रि और सत्यवान की मूर्ति को रखें।
  • इसके बाद मूर्ति और वृक्ष पर जल अर्पित करें।
  • इसके बाद सभी पूजन सामग्री अर्पित करें।
  • लाल कलावा को वृक्ष में सात बार परिक्रमा करते हुए बांध दें।
  • इस दिन व्रत कथा भी सुनें।
  • इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

वट सावित्रि पूजा सामग्री की लिस्ट

  • सावित्री-सत्यवान की मूर्तियां
  • बांस का पंखा
  • लाल कलावा
  • धूप
  • दीप
  • घी
  • फल
  • पुष्प
  • रोली
  • सुहाग का सामान
  • पूडियां
  • बरगद का फल
  • जल से भरा कलश