Surya Grahan Rashifal 29 march 2025 in meen Rashi shani gochar effect on zodiac Surya Grahan Horoscope: मीन राशि में महा उथल पुथल, सूर्य ग्रहण और 6 ग्रहों के कारण इन राशियों को लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya Grahan Rashifal 29 march 2025 in meen Rashi shani gochar effect on zodiac

Surya Grahan Horoscope: मीन राशि में महा उथल पुथल, सूर्य ग्रहण और 6 ग्रहों के कारण इन राशियों को लाभ

  • ऐसे में मीन राशि में ग्रहों की उथल-पुथल मचेगी, क्योंकि शनि इसी दिन मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से राहु, चंद्रमा, शुक्र, बुध, सूर्य बैठें हो और शनि के आ जाने से कई राशियों में हलचल मचेगी।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 March 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
Surya Grahan Horoscope: मीन राशि में महा उथल पुथल, सूर्य ग्रहण और 6 ग्रहों के कारण इन राशियों को लाभ

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या पर 29 मार्च 2025 को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जब जब चंद्रमा सूर्य का केवल कुछ हिस्सा ही ढकता है। इस ग्रहण से भारत के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा,इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। ग्रहण दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:13 बजे खत्म होगा। जिस देश में ग्रहण दिखेगा वहां इस ग्रहण का प्रभाव माना जाएगा। दरअसल इसका धार्मिक नहीं ज्योतिषिय महत्व है। क्योंकि 29 मार्च को कोई साधारण दिन नहीं है। इस दिन सूर्य ग्रहण मीन राशि में होगा और 6 ग्रह भी मीन राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में मीन राशि में ग्रहों की उथल-पुथल मचेगी, क्योंकि शनि इसी दिन मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से राहु, चंद्रमा, शुक्र, बुध, सूर्य बैठें हो और शनि के आ जाने से कई राशियों में हलचल मचेगी। यहां हम उन राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हे सावधानी रखनी चाहिए और जिनको लाभ होगा।

मेष राशि वालों को पैसों के मामले में इस समय सावधानी रखनी होगा। इस समय बड़े फैसले या निवेश करने से बचना समझदारी होगी।

मिथुन वालों के लिए 29 मार्च का सूर्य ग्रहण और ग्रह गोचर आपको आर्थिक लाभ देने वाला है। आपको करियर में प्रमोशन और बिजनेस में मिथुन राशि वालों के लिए करियर और व्यापार में तरक्की के अच्छे मौके लेकर आएगा।

तुला : तुला राशि के लिए सूर्य ग्रहण लवलाइफ में पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत करेगा। अगर कोईअनबन थी तो वह खत्म हो जाएगी। आर्थिक तौर पर आपके लिए इनकम के नए साधन बन रहे हैं।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण अब ठहराव ला रहा है। लाइफ में जो उठापटक चल रही थी, उससे आपको अब मुक्ति मिलेगी। कुल मिलाकर आपके लिए अच्छा समय है।

धनु : सूर्य ग्रहण धनु राशि के लिए आर्थिक लाइफ सुधरेगा, अगर इसमें तनाव है तो अब आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं।

मकर राशि के लिए सूर्य ग्रहण करियर में बहुत अच्छा लाभ देने वाला है। पर्सनल लाइफ में जो कुछ खोया है, उसमें से आप काफी कुछ अच्छा पाएंगे। ऑफिस में आपको तरक्की मिलेगी।