top 4 remedies to please lord Vishnu in Vaishakh month first thursday Sarvartha Siddhi Yoga वैशाख के पहले गुरुवार पर बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, इन विशेष उपायों से विष्णुजी होंगे प्रसन्न, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़top 4 remedies to please lord Vishnu in Vaishakh month first thursday Sarvartha Siddhi Yoga

वैशाख के पहले गुरुवार पर बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, इन विशेष उपायों से विष्णुजी होंगे प्रसन्न

  • First Vaisakh Guruvar 2025: कल यानी 17 अप्रैल 2025 को वैसाख माह का पहला गुरुवार है। इस दिन के महत्त्व को देखते हुए ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष उपायों को भी बताया गया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 16 April 2025 10:09 PM
share Share
Follow Us on
वैशाख के पहले गुरुवार पर बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, इन विशेष उपायों से विष्णुजी होंगे प्रसन्न

Astro Remedies For Thursday: हिन्दू कैलेंडर के दूसरे माह वैसाख को बहुत शुभ माना जाता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण कामों को करने के लिए अनुकूल शुभ मुहूर्त उपलब्ध होते हैं। कल यानी 17 अप्रैल 2025 को वैसाख माह का पहला गुरुवार है। वैसाख माह के पहले गुरुवार का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि इस दिन चंद्रमा मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाला है और सर्वार्थ सिद्धि योग नामक शुभ योग भी बन रहा है। इस दिन के महत्त्व को देखते हुए ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष उपायों को भी बताया गया है। शुभ योग में इन उपायों को करने से आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति बहुत मजबूत हो जाएगी और आपको सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी मिलेगी। ज्योतिष के ये उपाय करना बहुत ही आसान है लेकिन इनका लाभ बहुत ही बड़ा है। जानिए वैशाख माह के पहले गुरुवार के दिन शुभ योग में कौन-से उपाय करने चाहिए।

विष्णु भगवान की कृपा पाने के लिए उपाय-

गुरुवार के दिन सुबह उठकर ध्यान और स्नान करने के बाद साफ स्वच्छ वस्त्रों को पहनें और व्रत करने का संकल्प करें। इसके बाद आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। भगवान को पीली वस्तुएं जैसे फल, फूल, हल्दी, चंदन आदि अर्पित करें। भगवान की आरती घी और कपूर जलाकर करें। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें।

गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए उपाय-

विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते समय भगवान को हल्दी की 7 गांठें अर्पित करें। पूजा समाप्त होने के बाद हल्दी की सभी गांठों को एक पीले रंग के कपड़े में गांठ बाँधकर (पोटली), उसे आप धन के स्थान पर जैसे तिजोरी या अलमारी में संभाल कर रख दें। ऐसा करने से आपको धन के लाभ के शुभ अवसर बनेंगे। ऐसा करने पर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें:कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 अप्रैल का दिन? पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:अप्रैल में शुक्र प्रदोष व्रत कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व व्रत पारण का समय

नौकरी और व्यापार में उन्नति के लिए उपाय-

वैशाख के पहले गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पूजा के समय एकाक्षी नारियल जरूर अर्पित करें। पूजा पूरी होने के बाद नारियल को पीले रंग के कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वारा (गेट) पर टांग दें। इस दिन केले के पेड़ की पूजा का भी बहुत महत्त्व है, केले के पेड़ पर जल में हल्दी मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से गुरु ग्रह खुश होते हैं और आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। भगवान विष्णु की विशेष कृपा आपके ऊपर रहेगी, जिससे आपको व्यापार और नौकरी में उन्नति मिलती है।

सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी के लिए उपाय-

अगर आप अपने जीवन में सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी चाहते हैं तो वैसाख के प्रथम गुरुवार को विष्णु भगवान की पूजा करने के बाद तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध अर्पित करें। इसके बाद घर पर 'ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' मंत्र का तुलसी की माला के साथ 108 बार जप जरूर करें और फिर भगवान विष्णु के मंदिर में पीले फूल और दक्षिणावर्ती शंख अर्पित करें। ऐसा करने से गुरु अनुकूल होते हैं और जीवन में सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!