कर्क राशिफल 17 अप्रैल 2025: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 अप्रैल का दिन? पढ़ें राशिफल
- Cancer Horoscope Today Kark rashifal 17 April 2025: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

Today Cancer Horoscope 2025, कर्क राशिफल 17 अप्रैल 2025: कर्क राशि वालों को आज 17 अप्रैल के दिन अपनी लव लाइफ में खुश रहना चाहिए और पॉजिटिविटी को लाना चाहिए। ऑफिस के काम और जिम्मेदारी को सावधानी से संभाले। अपने खानपान पर ध्यान दें और अपनी सेहत से संबंधित कोई भी रिस्क नहीं लें।
कर्क लव राशिफल-
प्यार के मामले में आज आपका दिन बहुत ही शानदार है। अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए आपको आज बहुत मौके मिलेंगे। अपने परिवार में बिना मतलब के हस्तक्षेप को रोकने के लिए विवाहित महिलाओं को अपने पति से बातचीत करनी होगी। अगर आप हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं तो अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएं और उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दीजिए।
कर्क करियर राशिफल-
आज ऑफिस के माहौल ज्यादा सहयोगी होने की उम्मीद नहीं करें। टीम मीटिंग में प्रोफेशनल रहें और जहां जरूरत हो वहां अपनी सलाह दें। ऑफिस में अपने क्लाइंट और सीनियर से अच्छा रवैया रखें। बैंकर, फाईनेंशियल मैनेजर और अकाउंटेंट बैलेन्स शीट को चेक (टैली) करते समय सावधान रहें। आज बिजनेसमैन को सरकारी नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। बिजनेस को बढ़ाना बहुत ही अच्छा आइडिया है लेकिन विदेश में व्यापार विभिन्न कारकों को ध्यान में रखकर करें।
कर्क फाइनेंसियल राशिफल-
धन के मामले में आज आप भाग्यशाली हैं। आप संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई जीत सकते हैं। महिलाएं आज गहनों में निवेश करेंगी। बुजुर्ग आज अपनी संपत्ति बच्चों में बांट सकते हैं। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज बहुत अच्छा मौका है। आज आप दिन के दूसरे चरण में पैसों का दान कर सकते हैं। व्यापरियों को धन की प्राप्ति होगी जिससे वे आसानी से अपना बिजनेस बढ़ा सकते हैं।
कर्क हेल्थ राशिफल-
आज आपको स्किन से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना है और डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत हो सकती है। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर वाले वाले लोगों को संभल कर रहने की आवश्यकता है। प्रेगनेंट महिलाओं को आज स्पोर्ट्स एक्टिविटी से दूर रहने की जरूरत है। आज आपको शराब का सेवन नहीं करना चाहिए और बारिश के मौसम में माउंटेन बाइकिंग, ट्रेकिंग और एडवेंचर की गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। आज आप अपनी अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)