Shani Jayanti Upay 2205 in hindi how to please shani dev on shani jayanti Shani Jayanti Upay: आज शनि जयंती पर इन 5 बातों का रखें ध्यान, प्रसन्न होंगे शनिदेव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Jayanti Upay 2205 in hindi how to please shani dev on shani jayanti

Shani Jayanti Upay: आज शनि जयंती पर इन 5 बातों का रखें ध्यान, प्रसन्न होंगे शनिदेव

Shani Jayanti Remedies: नवग्रहों में शनि को सबसे ज्यादा प्रभावशाली ग्रह माना गया है। मान्यता है कि शनि जयंती के दिन शनिदेव का प्राकट्य हुआ था। इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखने से शनिदेव के प्रसन्न होने की मान्यता है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 27 May 2025 08:26 AM
share Share
Follow Us on
Shani Jayanti Upay: आज शनि जयंती पर इन 5 बातों का रखें ध्यान, प्रसन्न होंगे शनिदेव

Shani Jayanti 2025 Upay: हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस साल शनि जयंती 27 मई 2025, मंगलवार को है। हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय देवता व कर्मफल दाता कहा जाता है। मान्यता है कि शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर अच्छे व बुरे फल प्रदान करते हैं। शनि जयंती का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने व उनका आशीर्वाद पाने के लिए खास माना गया है। इस दिन व्रत, दान व शनि मंत्रों का जाप करने से भी शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता है कि शनि जयंती के दिन कुछ बातों का ध्यान रखने से शनि दोष के अशुभ प्रभाव भी कम होते हैं। जानें शनि जयंती पर किन बातों का रखें ध्यान-

1. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती के दिन बाल व नाखून काटना अशुभ होता है। शनि जयंती के दिन सरसों के तेल को खरीदने से भी बचना चाहिए। हालांकि इस दिन तेल का दान करना शुभ माना गया है।

ये भी पढ़ें:बनने वाली है सूर्य-केतु की युति, इन 3 राशियों के लिए रहेगी लाभकारी

2. शनि जयंती के दिन निर्बल, असहाय व पशु-पक्षियों को तंग या परेशान नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। इस दिन चोरी, झूठ बोलना व हिंसा करने वालों को शनिदेव की कृपा नहीं मिलती है।

3. शनि जयंती के दिन शनिदेव को भक्ति भाव से तेल अर्पित करना चाहिए। लेकिन उन्हें कभी जूठा या खराब तेल नहीं चढ़ाना चाहिए।

4. शनि जयंती के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए मांस, मदिरा या तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन शुद्ध शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:शनि दोष से मुक्ति के लिए शनि जयंती पर करें ये आसान उपाय

5. शनि जयंती के दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव के दर्शन व पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!