सूर्य, बुध और शुक्र मिलकर बना रहे इस राशि में त्रिग्रही योग, ये 3 राशि वाले हो सकते हैं धनवान
- Trigrahi yog 2024: मिथुन राशि में बना त्रिग्रही योग राशिचक्र की सभी राशियों को प्रभावित करेगा। ज्योतिषाचार्यों का अनुमान है कि यह योग कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान करेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

Trigrahi yog 2024 june: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ग्रहों की युति से शुभ व अशुभ योग बनते हैं। जून 2024 से तीन ग्रह मिथुन राशि में विराजमान हैं। वर्तमान में भी शुक्र, बुध व सूर्य मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। तीन ग्रहों के एक ही राशि में होने से त्रिग्रही योग का संयोग बन रहा है। यह त्रिग्रही योग मेष से लेकर मीन राशि तक पर अपना प्रभाव डालेगा। जानें इस योग के प्रभाव से किन राशि के जातकों को मिलेगा भरपूर लाभ-
कब किस ग्रह ने किया गोचर- 12 जून 2024 को 18:15 बजे शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं। इसके बाद 14 जून 2024 को 22:55 बजे बुध ने मिथुन राशि में गोचर किया था। फिर 15 जून 2024 को सूर्य 00:16 बजे मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं। इस प्रकार 15 जून से ग्रहों के संयोग से त्रिग्रही योग बन रहा है।
इन तीन राशियों को होगा खूब लाभ-
मेष राशि- मेष राशि के तीसरे भाव में त्रिग्रही योग बना हुआ है। इस अवधि में आपका साहस व आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाएगा। इस अवधि में नया काम शुरू कर सकते हैं। भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छी स्थिति होगी और वे अपने करियर में तरक्की का अनुभव कर सकते हैं। इस अवधि में आप कुछ अच्छे परिणाम या उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। मेष राशि वालों के लिए पदोन्नति के संकेत हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की बात करें तो उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि में त्रिग्रही योग बना है। इस अवधि में आपकी सभी योजनाएं सफल रहेंगी और जीवन में मजबूती के साथ आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कुछ जातकों को कानूनी समस्या से राहत मिल सकती है। मिथुन राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यवसायी व्यक्तियों के लिए, उनके करियर में लाभ और प्रगति की संभावना है। वे किसी नए व्यवसाय में निवेश कर सकते हैं और अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
तुला राशि- तुला राशि के नवम भाव में त्रिग्रही योग बना है। इस अवधि के दौरान जातकों को जीवन के कई क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। इस अवधि में आप खुश महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और देश-विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।