Try these FengShui remedies to increase wealth धन में वृद्धि के लिए ट्राई करें ये फेंगशुई उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Try these FengShui remedies to increase wealth

धन में वृद्धि के लिए ट्राई करें ये फेंगशुई उपाय

FengShui remedies, फेंगशुई उपाय: फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, घर को सजाने-सवारने के साथ पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी बढ़ा सकते हैं। यही नहीं फेंगशुई में ऐसे कई टिप्स बताए गए हैं, जिनकी मदद से आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 11 June 2025 08:34 PM
share Share
Follow Us on
धन में वृद्धि के लिए ट्राई करें ये फेंगशुई उपाय

FengShui, फेंगशुई उपाय: फेंग शुई विद्या एक तरह का चीनी वास्तु शास्त्र है। फेंग शुई शास्त्र के अनुसार, घर को सजाने-सवारने के साथ पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी बढ़ा सकते हैं। यही नहीं फेंग शुई में ऐसे कई टिप्स बताए गए हैं, जिनकी मदद से आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है। फेंगशुई के उपाय फाइनेंशियल सिचूऐशन को बेहतर बनाने में काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

धन में वृद्धि के लिए ट्राई करें ये फेंगशुई उपाय

1- बांस का पौधा- घर के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है बैंबू ट्री। ईस्ट कॉर्नर में बैंबू ट्री लगाने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

2- फिश एक्वेरियम- अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो अपने घर में फिश एक्वेरियम ले आएं। घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर की कंगाली दूर होती हैं।

3- पीस लिली- धन में वृद्धि के लिए आपको पीस लिली लगाना चाहिए। पीस लिली ऑफिस या घर में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और तरक्की के मार्ग भी खुलते हैं।

4- फेंगशुई कछुआ- फेंगशुई का कछुआ घर या ऑफिस में रखने से व्यक्ति की समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ती है और आर्थिक दिक्कतें भी दूर होती हैं। इसे उत्तर दिशा में रखना शुभ माना गया है। फेंगशुई कछुआ आपकी इंकम बढ़ाने में लकी चार्म साबित हो सकता है।

5- चीनी सिक्के- फेंग शुई शस्त्र में चीनी सिक्कों का विशेष महत्व बताया गया है। लाल रंग या लाल धागे में इन सिक्कों को लपेटकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने से घर की बरकत बनी रहती है।

6- फेंगशुई मेंढक- अगर आप आर्थिक परेशानी से घिरे हुए हैं तो आज ही अपने घर फेंगशुई का मेंढक लाएं। फेंगशुई मेंढक बेहद ही लकी माना जाता है, जिससे रुपए पैसों की दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:फेंगशुई: घर में क्या रखने से बढ़ेगा गुड लक?
ये भी पढ़ें:घर की शांति बनाए रखने के लिए अपनाएं ये फेंगशुई उपाय

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!