फेंगशुई: घर में क्या रखने से बढ़ेगा गुड लक?
- Feng Shui: फेंगशुई चीनी शास्त्र है, जिसमें वास्तु दोष को कम करने व पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट करने के कई उपाय बताए गए हैं। आइए फेंग शुई शास्त्र के अनुसार जानते हैं घर में गुड लक बढ़ाने के कुछ कारगर उपाय-

Feng Shui, फेंगशुई: फेंग शुई शास्त्र में ऐसी कई चीजों का जिक्र किया गया है, जो न केवल घर को सजाने के काम आती हैं बल्कि पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी करती हैं। फेंगशुई चीनी शास्त्र है, जिसमें वास्तु दोष को कम करने व पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट करने के कई उपाय बताए गए हैं। आइए फेंग शुई शास्त्र के अनुसार जानते हैं घर में गुड लक बढ़ाने के कुछ कारगर उपाय-
घर में क्या रखने से बढ़ेगा गुड लक?
फिश एक्वेरियम- घर में गुड लक बनाए रखने के लिए आप घर में फिश एक्वेरियम रख सकते हैं। घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर की कंगाली दूर हो सकती है। यह पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है।
विंड चाइम- घर में गुड लक बढ़ाने व वास्तु दोष कम करने के लिए विंड चाइम लगाएं। घर के दरवाजे व ऐसी जगहों पर विंड चाइम लगाएं, जहां से हवा आपके घर में प्रवेश करती हो
फव्वारा- फेंग शुई विद्या के अनुसार, घर में पानी का फव्वारा रखना बेहद शुभ माना जाता है। पानी का फव्वारा रखने से घर में एनर्जी को बैलेंस करने मे मदद मिलती है। बस ध्यान रखें फव्वारे का पानी साफ व बेहता रहे। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर हो सकती है। इसे उत्तर दिशा में रखें। इससे गुड लक बना रहेगा।
फेंगशुई मेंढक- फेंगशुई विद्या के अनुसार, घर में तीन टांगों वाला मेंढक रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में तीन टांगों वाला मेंढक रखने से गुड लक बना रहता है। ज्यादातर मेन डोर के सामने फेंगशुई मेंढक को रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें की मेंढक का मुख घर की ओर हो। यह धन को आकर्षित करने के लिए शुभ माना जाता है।
जेड प्लांट- जेड प्लांट काफी लकी माना जाता है। मान्यता है इस पौधे को घर के एन्ट्रेंस पर रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और गुड लक बना रहता है। न केवल ये पौधा ऑक्सीजन बढ़ाएगा बल्कि सुख-समृद्धि में वृद्धि भी करेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।