मिथुन राशि में बनेगी गुरु-सूर्य की युति, 15 जून से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल
Surya Guru Yuti:जून में मिथुन राशि में सूर्य-गुरु का मिलन होगा। गुरु-सूर्य की युति का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। जानें इन राशियों के बारे में-

Surya Guru Yuti 2025 Horoscope: सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जून में सूर्य ग्रहों के राजकुमार बुध की मिथुन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का मिथुन गोचर 15 जून को होगा और करीब एक माह तक इसी राशि में रहेंगे। मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से विराजमान हैं। इस तरह से मिथुन राशि में सूर्य व गुरु की युति बनेगी। सूर्य-गुरु की युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों पर सूर्य-गुरु की युति से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें सूर्य-गुरु की युति से किन राशियों को होगा लाभ-
1. कन्या राशि- सूर्य-गुरु का मिलन कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापारी वर्ग को मुनाफे के संकेत हैं। नौकरी पेशा में तरक्की मिल सकती है। मेहनत रंग लाएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप के लिहाज से यह समय अच्छा रहने वाला है। धन लाभ में वृद्धि होगी। व्यापारिक विस्तार भी मिल सकता है।
2.तुला राशि- तुला राशि के लिए सूर्य-गुरु की युति अनुकूल रहने वाली है। इस युति से प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर पदोन्नति या प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और पुराने मार्ग से भी रुपए-पैसे से आगमन होगा। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में कोई उत्सव हो सकता है।
3. मीन राशि- मीन राशि के लिए गुरु-सूर्य की युति लाभप्रद रहने वाली है। इस अवधि में आपको भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में विजय मिल सकती है। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।