फेंगशुई को चीनी वास्तु शास्त्र के रूप में देखा जाता है। फेंगशुई में कई ऐसी वस्तुएं बताई गई हैं, जिनसे घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ वास्तु दोष का प्रभाव भी कम कर सकते हैं। अगर आपके जीवन में धन से जुड़ी प्रॉब्लम्स बढ़ गई हैं तो आप फेंगशुई टिप्स ट्राई कर सकते हैं। इसलिए धन से जुड़ी दिक्कतें दूर करने के लिए करें ये काम-
फेंग शुई शस्त्र में चीनी सिक्कों का विशेष महत्व बताया गया है। लाल रंग या लाल धागे में इन सिक्कों को लपेटकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने से घर की समृद्धि बनी रहती है। इससे धन संबंधी परेशानियां भी कम होती हैं।
फेंगशुई में गोल्ड फिश बहुत महत्वपूर्ण व लकी मानी जाती है। घर में फिश एक्वेरियम या गोल्ड फिश रख सकते हैं। इसे रखने से धन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं साथ ही पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो भी बना रहता है।
घर में पानी का फव्वारा होना बेहद ही शुभ माना जाता है। नॉर्थ या दक्षिण-पूर्व कॉर्नर में पानी का फव्वारा लगाने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। ध्यान रखें इसका बहाव हमेशा घर की ओर ही होना चाहिए।
फेंगशुई के अनुसार, घर में काला कछुआ होना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इसे रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव कम रहता है। फेंगशुई कछुआ रखने से आर्थिक दिक्कतें भी कम होती हैं।
फेंग शुई के मुताबिक, घर की समृद्धि बनाए रखने के लिए आपको चीनी ड्रैगन जरूर रखना चाहिए। चीनी ड्रैगन रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।
फेंग शुई के अनुसार विंड चाइम घर के लिए बेहद शुभ माना जाता है। सहर में पॉजिटिविटी अट्रैक्ट करने के लिए और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए आप विंड चाइम लगा सकते हैं।
अपने जीवन में सुख-समृद्धि अट्रैक्ट करने के लिए आपको लाफिंग बुद्धा लाना चाहिए। लाफिंग बुद्धा के स्टैच्यू को अपने घर में लगाने से धन से जुड़ी दिक्कतें दूर कर सकते हैं। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।