दिल्ली से प्रवासी मजदूर का शव आते ही माहौल गमगीन
बगोदर प्रखंड के प्रवासी मजदूर पवन राम की दिल्ली में अचानक मौत हो गई। 26 मई को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार को उनका शव गांव पहुंचा, जिससे परिवार और ग्रामीणों में शोक की...

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र के एक प्रवासी मजदूर की दिल्ली में मौत हो गई थी। बुधवार को उसका शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। शव आते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सभी के चेहरे मायूस थे। सभी घटना को दुःखद बता रहे थे और पीड़ित परिजनों को हिम्मत बंधा रहे थे। बता दें कि धरगुल्ली के रहनेवाला 50 वर्षीय पवन राम की मौत 26 मई को दिल्ली में हो गई थी। वह कई सालों से दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी।
50 वर्षीय पवन राम अपने पीछे पत्नी, पांच बेटी, एक बेटा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया। बताया जाता है कि पवन राम पिछले दिनों घर आया था और आठ दिन पहले ही वह दिल्ली गया था। इधर प्रवासी मजदूर का शव पहुंचने की सूचना मिलने पर जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव बुधवार को गांव पहुंचे एवं पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिजनों को हिम्मत बंधाते हुए उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य पशुपति शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश यादव, अर्जुन यादव, लालधारी यादव, संतोष राम, रंधीर कुमार, अजय कुमार, संदीप सिंह, सुनील रवानी, दर्शन साव, संतोष राम आदि भी पहुंचे हुए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।