आज महिलाएं रखेंगी वट सावित्री व्रत
आज सोमवार को महिलाएं वट सावित्री का व्रत रखेंगी। अमावस्या तिथि का आरंभ दोपहर 12:12 पर हुआ और सुबह 8:31 तक रहेगा। इस बार वट सावित्री पर्व पर शुभ योगों का संयोग है, जो इसे फलदायी बनाता है। पूजा के लिए...

वट सावित्री व्रत सोमवार को, अमावस्या पर विशेष संयोग हल्द्वानी। आज सोमवार को महिलाएं वट सावित्री का व्रत रखेंगी। इसके साथ दर्श अमावस्या भी आज है, जबकि कल मंगलवार की सुबह अमावस्या का समापन शनि जयंती के साथ होगा। ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय बताते हैं कि अमावस्या तिथि का आरंभ सोमवार दोपहर 12:12 पर होकर अगले दिन सुबह 8:31 तक रहेगा, ऐसे में मध्यान्ह में पूजन करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। इस बार वट सावित्री पर्व पर शोभन योग, बुधादित्य योग, धृति योग, चंद्रमा की उच्च स्थिति व सोमवार का संयोग इसे और भी फलदायी बना रहा है। ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी बताती हैं कि पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 से 12:45 और विजय मुहूर्त दोपहर 2:36 से 3:31 तक रहेगा।
पंडित तिलक कांडपाल ने बताया, बरगद का पौधा रोपना व उसकी सेवा आर्थिक संकट और पारिवारिक उलझनों से मुक्ति दिला सकता है। बरगद की जड़ को पीले वस्त्र में बांधना व सुहागन महिलाओं को सोलह शृंगार भेंट करना भी लाभकारी है। कहा कि वृषभ, कन्या व मकर राशि के नवविवाहितों को पूजन से परहेज करना चाहिए, जबकि अविवाहित कन्याएं मनोवांछित जीवनसाथी के लिए यह व्रत कर सकती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।