Legal Awareness Program Against Tobacco Use Held in Pakur तम्बाकू के सेवन से होने वाले नुकसान की दी जानकारी, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsLegal Awareness Program Against Tobacco Use Held in Pakur

तम्बाकू के सेवन से होने वाले नुकसान की दी जानकारी

पाकुड़ में तंबाकू सेवन के खिलाफ विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तंबाकू के दुष्प्रभावों और गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sat, 31 May 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
तम्बाकू के सेवन से होने वाले नुकसान की दी जानकारी

पाकुड़। प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सदर प्रखंड के नवीनगर पंचायत भवन में तम्बाकू सेवन के विरुद्ध विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में तंबाकू सेवन करने से होने वाले गंभारी बीमारी समेत दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो. नुकूमुद्दीन शेख, सहायक गंगाराम टुडू ने संयुक्त रूप से तम्बाकू सेवन करने से होने वाले गंभीर नुकसान के बारे में जानकारी दिया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जिसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक कर एक अच्छा स्वास्थ्य और तंबाकू छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। अपने जीवन में गंभीर बीमारी से बचाव कर खुद और अपने परिवार के लिए जीवन के महत्व को समझ सके। मौके पर मुखिया मनोज किस्कू, पीएलवी चंद्र शेखर घोष, खुदू राजवंशी के अलावे अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।