June 2025 grah gochar rashi parivartan planet transit horoscope rashifal जून में इन ग्रहों की चाल बदलने से इन 4 राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़June 2025 grah gochar rashi parivartan planet transit horoscope rashifal

जून में इन ग्रहों की चाल बदलने से इन 4 राशियों को होगा लाभ

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की चाल बदलने का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 May 2025 09:16 AM
share Share
Follow Us on
जून में इन ग्रहों की चाल बदलने से इन 4 राशियों को होगा लाभ

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की चाल बदलने का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। जून माह में बुध, मंगल, सूर्य की चाल बदलने जा रही है। इन ग्रहों की चाल बदलने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं, जून माह में बुध, मंगल, सूर्य की चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभ…

मेष राशि : मेष राशि वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। नौकरी-व्यवसाय में अपार सफलता मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। हर कार्य में सुखद परिणाम मिलेंगे। कड़ी मेहनत का दोगुना फल मिलेगा। समाज में सराहे जाएंगे।

मिथुन राशि : जून का महीना मंगलकारी साबित होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। बुद्धि-विवेक में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरीपेशा वोलों को प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है।

कन्या राशि : प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की करेंगे। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। कई सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। सिंगल जातकों की किसी स्पेशल से मुलाकात होगी। इस वीक रोमांटिक लाइफ की नई जर्नी के लिए तैयार रहें। हेल्थ पर ध्यान दें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। इससे तनाव से राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल : 26 मई से 1 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!