Dr Usha Kumari Receives Pattmini Dance Ratna Award at 6th International Dance Festival in Bengaluru बेंगलुरू में डॉ. (श्रीमती) उषा कुमारी को "पट्टमिनी नृत्य रत्न पुरस्कार" से किया गया सम्मानित, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsDr Usha Kumari Receives Pattmini Dance Ratna Award at 6th International Dance Festival in Bengaluru

बेंगलुरू में डॉ. (श्रीमती) उषा कुमारी को "पट्टमिनी नृत्य रत्न पुरस्कार" से किया गया सम्मानित

जमशेदपुर की डॉ. उषा कुमारी को बेंगलुरू में आयोजित 6वें अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में प्रतिष्ठित पट्टमिनी नृत्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 27 May 2025 10:25 AM
share Share
Follow Us on
बेंगलुरू में डॉ. (श्रीमती) उषा कुमारी को "पट्टमिनी नृत्य रत्न पुरस्कार" से किया गया सम्मानित

जमशेदपुर।बेंगलुरू में आयोजित 6वें अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में डॉ. (श्रीमती) उषा कुमारी को प्रतिष्ठित पट्टमिनी नृत्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह महोत्सव 116वीं बार आयोजित हुआ जिसमें देशभर के कोने-कोने से आए कलाकारों ने अपने नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।डॉ. उषा कुमारी ने इस अवसर पर ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों और आयोजकों से भरपूर सराहना मिली। इससे पूर्व, उन्हें कोलकाता में 2024 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय गिरीधारी सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके गुरु आमिर्मश दास ने उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है।

डॉ. उषा कुमारी क्षेत्रीय उप निदेशक, जियाडा आदित्यपुर के पद पर पदस्थापित श्री दिनेश रंजन की धर्मपत्नी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।