सर्पदंश से अधेड़ की मौत
तारापुर के महमदपुर गांव में 55 वर्षीय भोला सिंह की सर्पदंश से मौत हो गई। वह आम के बगीचे में गए थे, तभी सांप ने काट लिया। परिवार ने उन्हें अस्पताल ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 29 May 2025 05:36 AM

तारापुर, निसं.। तारापुर के महमदपुर गांव में सर्पदंश से 55 वर्षीय भोला सिंह की मौत हो गई। वह बुधवार को अहले सुबह आम के बगीचे में गए थे, तभी सांप ने उन्हें काट लिया। उनके पुत्र छोटू कुमार के अनुसार, भोला सिंह ने स्वयं सर्पदंश की जानकारी दी थी। परिजन उन्हें तत्काल तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए लाए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।