Happy Vat Savitri Vrat Messages sms whatsapp facebook status वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं, आज सुहागिनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Vat Savitri Vrat Messages sms whatsapp facebook status

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं, आज सुहागिनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Vat Savitri Vrat Wishes : हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। हर साल ज्येष्ठ मास के अमावस्या को वट सावित्री व्रत किया जाता है। मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं इस व्रत को विधि-विधान से करतीं हैं, उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 May 2025 07:17 AM
share Share
Follow Us on
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं, आज सुहागिनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Vat Savitri Vrat Wishes : हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। हर साल ज्येष्ठ मास के अमावस्या को वट सावित्री व्रत किया जाता है। मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं इस व्रत को विधि-विधान से करतीं हैं, उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं। वट सावित्री की पूजा से सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद मिलता है। सबसे पहले वट सावित्री का व्रत राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री ने अपने पति सत्यवान के लिए किया था। तभी से वट सावित्री व्रत महिलाएं अपने पति के मंगल कामना के लिए रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक सुहागन महिलाओं को यह व्रत अवश्य करना चाहिए। इस दिन की शुभकामनाएं देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश….

Vat Savitri Vrat Wishes :

सिंदूर आपके पतियों की लंबी उम्र की प्रार्थनाओं की गवाही देता है,

मंगलसूत्र आपको आपके सभी वचन याद दिलाता है और इस रिश्ते में बांधकर रखता है।।

वट सावित्री की शुभकामनाएं

माथे की बिंदिया यूं ही चमके

हाथों में चूड़ियां ऐसे ही खनके

पैरों की पायल यूं ही छनके

सुहाग तुम्हारा अमर बना रहे

जोड़ी मेरी तेरी कभी ना टूटे,

हम-तुम कभी एक-दूजे से ना रूठें,

हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे,

हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे।

वट सावित्री की शुभकामनाएं

सुख-दुख में हम तुम,

हर पल साथ निभाएंगे,

एक जन्म नहीं सातों जन्म,

हम पति-पत्नी बन आएंगे।

वट सावित्री की शुभकामनाएं

बिना अन्न जल व्रत करना,

प्रेम की अटूट परिभाषा है,

हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें

मेरे दिल की बस यही आशा है

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

वट सावित्री व्रत का ये त्योहार,

आए और लाए खुशियां हजार,

यही है हमारी दुआ,

आप हर बार मनाएं यह त्योहार,

सलामत रहें आप और आपका परिवार

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

जोड़ी मेरी तेरी कभी ना टूटे,

हम-तुम कभी एक-दूजे से ना रूठें,

हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे,

हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे

वट सावित्री की शुभकामनाएं

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल : 26 मई से 1 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!