वट सावित्री व्रत पर परफेक्ट सुहागिन लुक के लिए इन चीजों को जरूर करें शामिल, देखते रह जाएंगे पतिदेव
वट सावित्री व्रत महिलाओं के लिए काफी खास होता है। इस बार 26 मई 2025 को वट सावित्री का त्योहार मनाया जा रहा है। ये एक खास मौका है जब महिलाएं व्रत रखती हैं और अच्छे से तैयार होती हैं। इस दिन परफेक्ट सुहागिन लुक पाने के लिए यहां बताई टिप्स को अपनाएं।

तीज-त्योहारों पर महिलाओं का लुक देखने लायक होता है। जब भी महिलाएं कोई व्रत रखती हैं तो इस दिन पर तैयार होने के लिए वह पहले से खूब सारी तैयारियां करती हैं। अब आज के दिन यानी 26 मई को वट सावित्री व्रत है। ये दिन महिलाओंं के लिए काफी खास होता है, माना जाता है कि इस तिथि पर उपवास रखने से पति की लंबी उम्र, तरक्की व अच्छी सेहत का वरदान मिलता है। इस खास मौके पर महिलाएं सज-धज कर बरगद के पेड़ की पूजा करने जाती हैं और फिर उपवास रखती हैं। वट सावित्री व्रत पर अगर आप तैयार हो रही हैं तो परफेक्ट सुहागिन लुक के लिए इन चीजों को जरूर शामिल करें। अगर आप यहां बताई चीजों को लुक में शामिल करती हैं तो यकीनन आपके पतिदेव आपको देखते रह जाएंगे।
1) बिछिया
बहुत महिलाएं बिछिया पहनना पसंद नहीं कती हैं। लेकिन अगर आप व्रत रख रही हैं तो चांदी से बने बिछिया को अपने पैरों में जरूर पहनें। बिछिया को सुहाग की निशानी माना जाता है। ऐसे में व्रत के लिए तैयार होने पर आप इसे पहन सकती हैं।
2) चूड़ियां
चूड़ियों को अब कंगन से रिप्लेस कर दिया गया है। ज्यादातर महिलाएं चूड़ी की जगह सिंपल कड़े पहनना पसंद करती हैं। हालांकि, अगर आप व्रत के लिए तैयार हो रही हैं तो हरे या लाल रंग की चूड़ियों को पहनें। इससे यकीनन आपको परफेक्ट सुहागिन लुक पाने में मदद मिलेगी।
3) सिंदूर
सुहागिन लुक सिंदूर के बिना अधूरा ही होता है। अगर आप रोजाना इसे नहीं लगाती हैं तो तीज-त्योहार या फिर व्रत से पहले इसे जरूर लगाएं। परफेक्ट लुक पाने के लिए आप लिक्विड सिंदूर की जगह पाउडर का इस्तेमाल करें।
4) मंगलसूत्र
सुहागिन महिलाओं के लिए मंगलसूत्र खास होता है। हिंदू धर्म में शादी के दिन फेरे के बाद दूल्हा दुल्ह के गले में इसे पहनाता है। हालांकि, ज्यादातर महिलाएं इसे रोजाना नहीं पहनती हैं। हालांकि, वट सावित्री पर परफेक्ट सुहागिन लुक पाने के लिए आप इसे जरूर पहनें। अगर आप बड़े मंगलसूत्र को नहीं पहनना चाहती तो छोटे लॉकेट वाले मंगलसूत्र को पहनें।
5) पायल
पायल को सोलह श्रृंगार का हिस्सा माना जाता है। छनकती पायल आपके लुक को खास बनाने के साथ ही आपको आकर्षक महसूस करवाने में मदद करती है। परफेक्ट सुहागिन लुक के लिए आप पायल को जरूर पहनें।
6) मांगटीका
परफेक्ट सुहागिन लुक के लिए मांगटीका पहनें। मांग के बीच में इस पहना जाता है और इसका लॉकेट माथे पर आता है जो आपके लुक को इंहेंस करता है।
7) मेहंदी
किसी भी व्रत से पहले अपने हाथों को मेहंदी से जरूर सजाएं। सुहागिन महिलाओं के लिए हाथों पर मेहंदी लगाना बेहद जरूरी होता है।
8) बिंदी
माथे पर लगी बिंदी लुक को पूरी तरह से इंहेंस कर देती है। आप अपनी साड़ी से मैच करती बिंदी को लगा सकती हैं। चाहें तो लाल रंग की बिंदी लगाएं क्योंकि ये हर आउटफिट के साथ अच्छी लगती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।