Vat Savitri Wishes: हाथों में चूड़ियां हमेशा…वट सावित्री पर इन 10 में से एक मैसेज से दें शुभकामनाएं
वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए काफी खास होता है। इस साल ये व्रत 26 मई को रखा जाएगा। अपनों को इस दिन की शुभकामनाएं देने के लिए आप यहां से खास मैसेज को चुनें।

वट सावित्री व्रत इस साल 26 मई को है। ये उपवास सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन हर महिला वट वृक्ष की पूजा करती है और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। इस मौके पर कुछ महिलाएं उपवास भी रखती हैं। इस खास दिन की शुभकामनाएं अपनों को देने के लिए आप यहां से बेस्ट मैसेज चुनें-
1) हाथों में चूड़ियां हमेशा खनकती रहे,
माथे पर बिंदियां भी चमकती रहे।
मांग में सिंदूर सजा रहे,
होठों की मुस्कान बनी रहे।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं।
2) बरगद की छांव में मांगती हूं दुआ,
पति के संग हर जन्म हो जुड़ाव का सिलसिला।
वट सावित्री का व्रत है पावन और शुभ,
पति की लंबी उम्र के लिए अटूट हो हर युग।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं।
3) बिना अन्न जल व्रत रहना
प्रेम की अटूट परिभाषा है।
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,
मेरे दिल की बस यही आशा है।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं
4) वट वृक्ष की छाया में बसी है श्रद्धा की बात,
सावित्री ने दिखाया प्रेम और सतीत्व का साथ।
आज भी हर नारी करे वो ही प्रण,
पति के संग बीते हर जन्म, हर क्षण।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं
5) तप, त्याग और प्रेम की ये मिसाल,
सावित्री ने दिया सतीत्व को नया कमाल,
व्रत ये नारी शक्ति की पहचान है,
हर पत्नी का अपने सुहाग पर अभिमान है।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं
6) मन में श्रद्धा, मुख पर प्रार्थना,
वट सावित्री व्रत करें हर नारी सजीव भावना,
पति की लंबी उम्र की होती है कामना,
हर साल बढ़े सौभाग्य की मधुर सुगंध।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं
7)सत्यवान की तरह हर पति मिले,
और सावित्री की तरह शक्ति हर नारी में खिले।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं
8)सावित्री जैसी नारी का आदर्श बने जीवन,
पाया हो ऐसा साथी,
जिसमें हो प्रेम और समर्पण।
व्रत का यह पर्व लाए जीवन में सौभाग्य अपार,
वट सावित्री का व्रत बने खुशियों का त्योहार।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं
9) वट सावित्री व्रत का ये त्योहार,
आए और लाए खुशियां हजार,
यही है हमारी दुआ,
आप हर बार मनाएं यह त्योहार,
सलामत रहें आप और आपका परिवार।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं
10) आप साजन, मैं संगिनी बनूंगी
हर जन्म में संग रहूंगी
वट सावित्री पर यही है प्रार्थना
सदा आपके साथ ही चलूंगी
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।