मानसून में इन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं लोग, सुहावने मौसम में खुशी से झूम उठता है दिल
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक केरल में समय से पहले मानसून आ गया है और बहुत जल्द कई राज्यो में भी तापमान कम होने वाला है। मानसून में ज्यादातर लोग घूमने फिरने जाना पसंद करते हैं, अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो जानिए मानसून में किन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं लोग।

भारत में मानसून वैसे तो जून महीने में शुरू होता है, लेकिन इस साल मई के आखिरी हफ्ते में ही ये दस्तक दे चुका है। सितंबर महीने तक चलने वाले इस मानसून सीजन में ज्यादातर लोग घूमने फिरने जाना पसंद करते हैं। इन दिनों जगह-जगह बारिश होने की वजह से तापमान गिर चुका है और लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। ऐसे में यहां हम उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां मानसून में लोग घूमना पसंद करते हैं। इन जगहों पर जून के महीने से मौसम सुहावना हो जाता है, ऐसे में आप भी यहां घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
1) रानीखेत
रानीखेत उत्तराखंड की एक सुंदर जगह है जो मानसून के दौरान पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। भीड़-भाड़ से दूर यह एकांत शहर शहर उन सभी लोगों से भरा रहता है जो शांति और सुकून की तलाश में रहते हैं। यहां आसपास में एक्सप्लोर करने के लिए कई जगहा हैं। मानसून के दौरान यहां का औसत तापमान 22-29℃ तक रहता है।
2) ओरछा
मानसून का मौसम ओरछा घूमने के लिए सबसे अच्छा है। बेतवा नदी के किनारे पर बसा ओरछा में कई किले और मंदिर हैं। मानसून के मौसम में मध्य प्रदेश के इस सुंदर शहर को घूमने का मजा लें।
3) अलेप्पी
यह शांत शहर मानसून के दौरान और भी सुंदर हो जाता है। यहां के हरे-भरे मैदान और घुमावदार नदियों की सुंदरता बारिश में बढ़ जाती है। मानसून के दौरान यहां कभी चमकता सूरज दिखेगा तो कभी घने बादल।
4) मुन्नार
मुन्नार में आप शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर रह सकते हैं। मानसून में यहां का नजारा अलग ही होता है। बारिश की वजह से यहां प्रकृति की सुंदरता इस हद तक बढ़ जाती है कि यह प्रकृति के स्वर्ग से कम नहीं लगता।
5) चेरापूंजी
देश में सबसे ज्यादा बारिश के लिए मशहूर चेरापूंजी का नजारा मानसून के मौसम में चमक उठता है। दुनिया के इस हिस्से में साल भर बारिश होती है। ठंडी हवा और भारी बारिश के बीच सुंदर नजारे और गरमागरम चाय की चुस्की का मजा लेना चाहते हैं तो इस जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाएं।
6) लोनावाला
लोनावाला बरसात के मौसम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। सुहावने मौसम में प्रकृति की सुंदरता को निहारना चाहते हैं तो मानसून में यहां घूमने का प्लान बनाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।