Vaishakh Amavasya 2025 Snan Daan Muhurat and vaishakh amavasya ke upay Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान का क्या है शुभ मुहूर्त? जानें उपाय भी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vaishakh Amavasya 2025 Snan Daan Muhurat and vaishakh amavasya ke upay

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान का क्या है शुभ मुहूर्त? जानें उपाय भी

  • Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर शुभ मुहूर्त में किया गया दान अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। जानें वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त व उपाय-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 17 April 2025 09:52 AM
share Share
Follow Us on
Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान का क्या है शुभ मुहूर्त? जानें उपाय भी

Vaishakh Amavasya 2025 Snan Daan Muhurat: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में हर महीने अमावस्या तिथि आती है लेकिन वैशाख माह की अमावस्या तिथि खास मानी गई है। अमावस्या तिथि पर पितरों का पिंडदान, श्राद्ध व तर्पण आदि किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि के साथ वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। वैशाख अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान व दान का विशेष महत्व है। इस साल वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल को है। जानें वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त व उपाय-

वैशाख अमावस्या तिथि कब से कब तक- वैशाख अमावस्या तिथि 27 अप्रैल 2025 को सुबह 04 बजकर 49 मिनट पर प्रारंभ होगी और 28 अप्रैल 2025 को सुबह 01 बजे समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें:वरूथिनी एकादशी पर ब्रह्म व इंद्र योग का शुभ संयोग, इस दिन करें इन चीजों का दान

वैशाख अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त- वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 17 मिनट से सुबह 05 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहू्र्त सुबह 11:53 से दोपहर 12:45 तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:44 से पूरे दिन रहेगा।

वैशाख अमावस्या उपाय-

1. अमावस्या के दिन आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए 108 बार तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

2. शाम के समय तिल के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाना चाहिए।

3. नकारात्मकता दूर करने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोंछा लगाना चाहिए।

4. जीवन में सुख-शांति पाने के लिए अमावस्या के दिन गौ सेवा करनी चाहिए।

5. अमावस्या के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:अप्रैल में शुक्र प्रदोष व्रत कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व व्रत पारण का समय

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!