Vrishabh Sankranti Upay Taurus Sankranti 2025 Sun Transit time snan muhurat daan upay for 12 zodiacs वृषभ संक्रांति 15 मई को, जानें स्नान-दान का उत्तम मुहूर्त व 12 राशियों के लिए दान उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vrishabh Sankranti Upay Taurus Sankranti 2025 Sun Transit time snan muhurat daan upay for 12 zodiacs

वृषभ संक्रांति 15 मई को, जानें स्नान-दान का उत्तम मुहूर्त व 12 राशियों के लिए दान उपाय

Vrishabh Sankranti Upay: वृषभ संक्रांति पर सूर्य भगवान की पूजा, पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। वृषभ संक्रांति के दिन किया गया दान पुण्य प्रदान करता है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 14 May 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
वृषभ संक्रांति 15 मई को, जानें स्नान-दान का उत्तम मुहूर्त व 12 राशियों के लिए दान उपाय

Vrishabh Sankranti Upay, वृषभ संक्रांति पर स्नान-दान का उत्तम मुहूर्त: गुरुवार के दिन वृषभ संक्रांति है। पंचांग अनुसार, 15 मई को सूर्य देव शुक्र की वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो वृषभ संक्रांति कहलाएगी। इस दिन स्नान व दान करने का विशेष महत्व है। कल, स्नान-दान का उत्तम मुहूर्त (महापुण्य काल) सुबह 05:30 से 07:46 ए एम तक रहेगा, जो अत्यंत लाभदायक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान व ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य मिलता है। जानें, राशि अनुसार वृषभ संक्रांति पर क्या दान करना शुभ रहेगा-

12 राशियों के लिए दान उपाय

मेष राशि: वृषभ संक्रांति पर किसी जरूरतमंद को गुड़, घी और चावल का दान करें। इससे जीवन की बाधाएं समाप्त होंगी और आर्थिक स्थितियां भी मजबूत रहेंगी।

ये भी पढ़ें:कल वृषभ संक्रांति पर 06 घण्टे 47 मिनट्स तक पुण्यकाल, जानें भद्रा का साया कब तक
ये भी पढ़ें:15 मई को सूर्य का वृषभ गोचर, कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

वृषभ राशि: वृषभ संक्रांति के दिन सफेद दही, वस्त्र, चावल, गेहूं या दूध का दान करना वृषभ राशि वालो के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि: वृषभ संक्रांति के दिन गरीबों को फल, सरसों का तेल, बेसन का हलवा और केसर आदि का दान करना चाहिए।

कर्क राशि: वृषभ संक्रांति के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए चावल, दूध, लाल कपड़ा और मिठाई का दान करना बेहद शुभ रहेगा।

सिंह राशि: सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए सिंह राशि के लोगों को लाल कपड़ा, गेहूं, दाल, पीतल या गुड़ का दान करना चाहिए।

कन्या राशि: इस विशेष दिन पर सूर्य देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कन्या राशि के लोगों को किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करना चाहिए साथ ही गाय की सेवा करनी चाहिए।

तुला राशि: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं या कपड़े दान में दें। वहीं, फल, और चावल का दान करना भी आपके लिए शुभ रहेगा। सूर्य देव को अर्घ्य देना न भूलें।

ये भी पढ़ें:Rashifal: 15 मई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को लाल रंग का कपड़ा, फूल, घी और लाल चंदन दान में देना चाहिए। इससे आप पर सूर्य देव की असीम कृपा बनी रहेगी।

धनु राशि: वृषभ संक्रांति पर धनु राशि वालों के लिए पीतल, सोना और तांबा दान करना बेहद शुभदायक माना जा रहा है। इसके साथ ही आदित्य स्तोत्र और ॐ आदित्याय नमः मंत्र का जाप भी करें।

मकर राशि: सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के जातकों को हरे रंग के कपड़े, पानी या मूंग की दाल वृषभ संक्रांति के दिन दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि: वृषभ संक्रांति पर सूर्य देव को खुश करने के लिए कुंभ राशि वाले गाय की सेवा करें और गुड़ खिलाएं। वहीं, किसी जरूरतमंद को नीले वस्त्र, दान करें और भोजन कराएं।

ये भी पढ़ें:12 साल बाद मिथुन राशि में गुरु गोचर, 14 मई से इन राशियों को फायदा

मीन राशि: वृषभ संक्रांति के दिन पीले रंग के वस्त्र, पीतल के बर्तन और मिठाई का दान करना मीन राशि के जातकों के लिए फलदायक रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!