Five Accused of Attempted Assault on Woman in Pandoul FIR Registered महिला से जबरदस्ती का प्रयास,प्राथमिकी, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsFive Accused of Attempted Assault on Woman in Pandoul FIR Registered

महिला से जबरदस्ती का प्रयास,प्राथमिकी

पंडौल में एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह खेत से लौट रही थी, तब गांव के पांच पुरुषों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए गए और उसे जान बचाकर घर लौटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 15 May 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
महिला से जबरदस्ती का प्रयास,प्राथमिकी

पंडौल। महिला के साथ जबरदस्ती के प्रयास को लेकर पंडौल थाना में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के संबंध में पंडौल थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि वह अपने खेत से काम कर लौट रही थी। इस दौरान एनएच-27 की ओर से उनके ही गांव निवासी रंजन राय, अमन मंडल, सुमित मंडल, पंकज ठाकुर तथा दीपक राय आदि बैठे हुए थे। उक्त सभी आरोपियों ने जबरन उक्त महिला को गाड़ी में बैठने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए गए। किसी तरह महिला जान बचाकर वहां से घर पहुंची।

अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उक्त आरोपियों को पंचायत हेतु गांव में बुलाया गया। तो आरोपियों ने आने से मना कर दिया। साथ ही पुलिस के पास जाने पर फिर से घटना को अंजाम देने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद उक्त आरोपियों ने उनके परिजनों के साथ मारपीट की। जिसके बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ पंडौल थाना में मामला दर्ज कराया गया है। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष मो नदीम ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।