साप्ताहिक राशिफल: 13-19 अप्रैल तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
- Weekly Horoscope 13-19April 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 13-19 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल-

मेष राशि- मेष राशि के द्वादश भाव में सूर्य, शनि, बुध व राहु हैं, जो हर तरह की हानि के लिए तैयार हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा या कोई बड़ी परेशानी, विजन से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान में दूरी और व्यापार मध्यम गति से आगे चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। कुछ जीवनसाथी के सानिध्य से काम बनेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक रहेगा। सप्ताह का मध्य बहुत खराब हो सकता है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अंत फिर सामान्य होने लगेगा। अच्छे दिनों की ओर बढ़ने लगेंगे। लाल वस्तु पास रखना और काली वस्तु दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है। आय के कई मार्ग बन रहे हैं। लेकिन बस यह ध्यान रखें कि गलत मार्ग से पैसे न आएं। यात्रा के कई योग बनेंगे लेकिन ध्यान रखें कि थकाने वाली यात्रा संभव है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। मध्य बहुत आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अंत बहुत खराब हो सकता है। बहुत बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं, लेकिन व्यापार में कंफ्यूजन रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं पर काबू रखकर कोई निर्णय लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। मध्य में शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। अंत बहुत आनंददायक रहेगा। काली जी को प्रणाम करें, शुभ होगा।
कर्क राशि- कर्क राशि के निर्णय लेने की क्षमता अच्छी हो गई है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार सुदृढ़ हो गया है। कुल मिलाकर एक अच्छा समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। मध्य में भावुक होकर फैसला लेने में नुकसान हो जाएगा लेकिन लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। अंत में स्वास्थ्य पर ध्यान दें और शत्रुओं से बहुत सलीके से निपटें, जीत हो जाएगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रमी बने रहेंगे। किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। लेकिन कलहकारी सृष्टि का भी सृजन होगा। अंत में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति ठीक है लेकिन नौकरी-चाकरी में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी के चुनाव में भी भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। बाकी स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन निवेश करना हानिकारक होगा। मध्य में पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मां का साथ होगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशि- स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। लेकिन शत्रुओं पर विजय पा लेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। मध्य में निवेश वर्जित। जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। अंत में व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग हैं। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य पहले से सुधर चुका है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लेकिन मानसिक लड़ाई बनी रहेगी। कई तरह की सोच से मन में कंफ्यूजन की स्थिति रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में धन हानि के संकेत हैं। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा रहेगा। मध्य में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अंत में अपनों का साथ होगा। जीवन में तरक्की करेंगे। जुबान पर काबू रखें। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। अंत आपका अच्छा रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जीवन आनंदित रहेगा। जरूरत पूर्ण रहेगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।
मकर राशि- पराक्रम रंग लाएगा। बहुत तरह के लोग कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। जीवन में बहुत सारे लोगों का प्रवेश है, इसलिए थोड़ा सा ध्यान रखिए। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सब ठीक ठाक चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाचार अच्छा मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। अंत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि- बहुत तरह की भीड़ लगी है आपके जीवन में। अच्छे और बुरे में कंफ्यूजन में रहेंगे। धन का जमा रहेगा। निवेश वर्जित रहेगा। बाकी प्रेम-संतान ठीक है। भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पूरा सप्ताह शानदार रहेगा। हरी वस्तु पास रखें शुभ होगा।
मीन राशि-बहुत तरह की ऊर्जा, घबराहट, बेचैनी मानसिक स्थिति को खराब कर रखी है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा। यात्रा का योग बनेगा। कार्यों की विघ्न-बाधाएं खत्म होगी। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।