Weekly Horoscope Tarot Saptahik Rashifal 17-23 March 2025 Tarot Card Readings Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: मेष राशि से मीन राशि के लिए 17-23 मार्च तक का समय कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Horoscope Tarot Saptahik Rashifal 17-23 March 2025 Tarot Card Readings

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: मेष राशि से मीन राशि के लिए 17-23 मार्च तक का समय कैसा रहेगा?

  • Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए मार्च का ये सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 March 2025 05:41 PM
share Share
Follow Us on
Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: मेष राशि से मीन राशि के लिए 17-23 मार्च तक का समय कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए मार्च का ये सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। जानें, मेष राशि से मीन राशि के लिए 17-23 मार्च तक का समय कैसा रहेगा-

मेष राशि- इस हफ्ते लव लाइफ में चल रही प्रॉब्लम्स को दूर करें। धन और सेहत के मामले में दिन आपका पॉजिटिव रहने वाला है। किसी दार्शनिक जगह की यात्रा करें। ऑफिस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां को संभालते वक्त आपको बेहद सावधान रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें:17 से 23 मार्च तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा, पढें अंक राशिफल

वृषभ राशि- इस हफ्ते पैसों के मामले पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप चाहते हैं कि ऑफिस में चीजें आपके अनुकूल रहें, तो अपने आस-पास क्या हो रहा है, उस पर नजर रखें।

मिथुन राशि- इस सप्ताह सेहत आपको कोई परेशानी नहीं देगी। फिजूल खर्चों में कटौती करें। किसी नए प्रोजेक्ट के जरिए आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। कुछ जातक छोटा ब्रेक ले सकते हैं।

कर्क राशि- इस सप्ताह कुछ लोगों को अच्छा ब्रेक मिलने की संभावना है। लव लाइफ में थोड़ी-बहुत उथल-पुथल मच सकती है। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए योग ट्राई कर सकते हैं।

सिंह राशि- इस सप्ताह करियर के मामले में कुछ जातकों को कई मौके मिल सकते हैं। नई जगहों की यात्रा का योग बन रहा है। कुछ लोगों के लिए नई संपत्ति खरीदने की संभावना है।

कन्या राशि- इस सप्ताह समझदारी भरा निवेश आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा इस सप्ताह वापस मिल सकता है। बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें।

ये भी पढ़ें:Rashifal: 17 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

तुला राशि- इस सप्ताह यात्रा का योग भी बन रहा है। आर्थिक तौर पर अपनी सिचूऐशन पर नजर रखें। किसी बच्चे या परिवार के सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। हरी सब्जियों का सेवन करें।

वृश्चिक राशि- इस सप्ताह आपका मूड रोमांटिक रहने वाला है। इसलिए रोमांचक समय के लिए तैयार हो जाइए। जो जातक बीमार हैं, उन्हें सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। अपनी पहचान बनाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी होगी।

धनु राशि- इस सप्ताह का पूरा लाभ उठाएं। अपने कॉम्प्टीशन से आगे रहने के लिए प्लान बनाएं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कोई जरूरी कार्यभार सौंपा जा सकता है।

मकर राशि- इस सप्ताह रोमांटिक मामले में सितारे आपका सपोर्ट करेंगे। करियर में आप सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। काम के मामले में आप अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने में सफल रहेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशि- इस सप्ताह कुछ सिंगल जातकों का नया क्रश बन सकता है। व्यापारियों के लिए संपत्ति का सौदा लाभदायक साबित होगा। इस सप्ताह आपको धन की कमी नहीं रहेगी। फिट रहने के लिए हेल्दी फूड्स खाएं।

मीन राशि- इस सप्ताह आपकी लव लाइफ रोमांचक नजर आ रही है। काम के सिलसिले में ट्रैवल कर सकते हैं। करियर में कुछ लोगों के टास्क में फेरबदल हो सकती है। कोई करीबी दोस्त आपकी काफी मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!