बुध-सूर्य मिलकर इन 3 राशियों का बदलेंगे समय, 15 जून से मिलेंगे शुभ फल
Sun-Mercury conjunction: बुध-सूर्य मिथुन राशि में मिलकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इन दो ग्रहों की युति से तीन राशियों को लाभकारी फल मिलेंगे।

Budh-Surya Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में अपनी राशि में बदलाव करता है। कई बार ग्रहों के राशि बदलने से शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है। 15 जून को सूर्य बुध की मिथुन राशि में गोचर करेंगे। जबकि बुध पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान हैं। बुध व सूर्य के एक साथ मिथुन राशि में आने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। बुध-सूर्य की युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। बुध-सूर्य से बनने वाले बुधादित्य राजयोग से कुछ भाग्यशाली राशियों को धन, मान-सम्मान व करियर में तरक्की मिल सकती है। जानें बुध-सूर्य की युति किन राशियों के लिए रहेगी लाभकारी।
1. वृषभ राशि- बुधादित्य राजयोग वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगी। आपको आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। व्यापारिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। आपको कार्यस्थल पर अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापार में उन्नति के साथ नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए बुध-सूर्य की युति अनुकूल रहने वाली है। बुधादित्य योग के प्रभाव से आपकी वाणी में मधुरता आएगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में नए पार्टनर बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षमता में सुधार होगा। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। शुभता के प्रतीक बनेंगे।
3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए बुध-सूर्य की युति से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य बनेंगे। इस अवधि में आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।