horoscope surya nakshatra parivartan Sun in Mrigashira Nakshatra these 3 zodiac signs gets positive results मंगल के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 21 जून तक इन 3 राशियों का बदलेगा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope surya nakshatra parivartan Sun in Mrigashira Nakshatra these 3 zodiac signs gets positive results

मंगल के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 21 जून तक इन 3 राशियों का बदलेगा समय

Surya nakshatra transit 2025: ग्रहों के राजा सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से तीन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 10 June 2025 09:17 AM
share Share
Follow Us on
मंगल के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 21 जून तक इन 3 राशियों का बदलेगा समय

Surya nakshatra parivartan 2025: ग्रहों के राजा सूर्य समय-समय राशि की तरह नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। सूर्य 08 जून को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और 21 जून तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य व मंगल के बीच मित्रता का भाव है। ऐसे में सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इन भाग्यशाली राशियों को शुभ समाचार की प्राप्ति के साथ करियर व धन से जुड़े सुअवसरों की प्राप्ति होगी। जानें सूर्य नक्षत्र परिवर्तन की लकी राशियां-

1. मेष राशि- सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर मेष राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में बिजनेस करने वालों को मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति में सुधार होगा। धन की स्थिति सुधर सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे।

ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार, शाम के समय इन 5 चीजों का नहीं करना चाहिए दान

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ रहने वाला है। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में कोई उत्सव हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं। अपनों का साथ मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें:मिथुन राशि में बुध-गुरु का संयोग, 22 जून तक इन 3 राशियों का बदलेगा समय

3. धनु राशि- धनु राशि के लिए सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र गोचर शुभ रहने वाला है। सूर्य के नक्षत्र गोचर से आर्थिक लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा। कमाई के साधनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। यात्रा फलीभूत होगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे और शुभ समाचार क प्राप्ति संभव है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!