Purnima Vrat: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत की ये है विधि, जानें पूजन के शुभ व चौघड़िया मुहूर्त
Vat Savitri Purnima 2025: हिंदू धर्म में वट सावित्री पूर्णिमा व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए खास माना गया है। मान्यता है कि इस दिन वट वृक्ष की विधिवत पूजा करने से पति को लंबी आयु व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Vat savitri purnima vrat 2025: हिंदू धर्म में वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु व सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को वट सावित्री पूर्णिमा व्रत किया जाता है। इस साल वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 10 और 11 जून 2025, दोनों दिन किया जाएगा। इस व्रत में वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना की जाती है। अगर आप 10 जून को वट सावित्री पूर्णिमा व्रत करने वाली हैं, तो जानें वट सावित्री पूर्णिमा व्रत पूजा विधि व पूजन मुहूर्त-
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत पूजन विधि- वट सावित्री पूर्णिमा व्रत के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद वट वृक्ष के पास जाकर विधिवत पूजा-अर्चना करें। पूजा के बाद कच्चा सूत लपेटकर वट वृक्ष की परिक्रमा करें। पूजा के बाद महिलाएं सावित्री व सत्यवान की कथा पढ़ती या सुनती हैं। मान्यता है कि वट सावित्री पूर्णिमा व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
10 जून को वट सावित्री पूर्णिमा पर बन रहे पूजन के ये शुभ मुहू्र्त- वट सावित्री पूर्णिमा पर पूजन का अभिजित मुहूर्त सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक रहेगा। पूजन का विजय मुहूर्त 02:40 से दोपहर 03:36 बजे तक रहेगा। पूजन के अमृत काल का समय सुबह 06:32 से सुबह 08:18 बजे तक रहेगा।
10 जून को वट सावित्री पूर्णिमा व्रत पर बन रहे ये चौघड़िया मुहूर्त-
लाभ - उन्नति: 10:36 ए एम से 12:21 पी एम
अमृत - सर्वोत्तम: 12:21 पी एम से 02:05 पी एम
शुभ - उत्तम: 03:50 पी एम से 05:34 पी एम