RJD Appoints Mo Meraj Khan as Nagar President Ahead of Assembly Elections मेराज को पीरो नगर राजद अध्यक्ष की कमान, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsRJD Appoints Mo Meraj Khan as Nagar President Ahead of Assembly Elections

मेराज को पीरो नगर राजद अध्यक्ष की कमान

राजद ने विधानसभा चुनाव से पहले पीरो के मो. मेराज खान को नगर अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। विधायक विजय कुमार मंडल ने मनोनयन पत्र जारी किया। मेराज खान ने पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराThu, 12 June 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
मेराज को पीरो नगर राजद अध्यक्ष की कमान

पीरो। विधानसभा चुनाव के पहले राजद ने नगर अध्यक्ष के रूप में पीरो के मो. मेराज खान को कमान सौंपी है। विधायक विजय कुमार मंडल ने मनोनयन पत्र जारी किया है। मेराज खान ने पार्टी आला कमान के प्रति आस्था जताते हुए कहा कि नगर के सभी वार्डों में राजद की कमेटियां बनेंगी और बूथ स्तर पर भी कमेटियों का विस्तार जून माह के अंत तक हो जायेगा। मो सरफराज खान, चंदेश्वर सिंह, विजय यादव, प्रमोद सिंह, अयुब आलम, सुनील यादव, मुखिया भाई श्रीराम सिंह यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरुण सिंह यादव और पूर्व उप प्रमुख शिवराज सिंह यादव ने बधाई दी है।

------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।