kal ka ank rashifal Numerology Horoscope Tomorrow 13 June 2025 by Date of Birth Future Prediction अंकराशि 13 जून: आपके लिए कैसा रहेगा 13 जून का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़kal ka ank rashifal Numerology Horoscope Tomorrow 13 June 2025 by Date of Birth Future Prediction

अंकराशि 13 जून: आपके लिए कैसा रहेगा 13 जून का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल

Numerology Horoscope 13 June 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 June 2025 12:05 PM
share Share
Follow Us on
अंकराशि 13 जून: आपके लिए कैसा रहेगा 13 जून का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल

Numerology Horoscope 13 June 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 13 जून का दिन...

मूलांक 1- आज आपके विनम्र स्वभाव की तारीफ की जाएगी। आज आपको किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बेकार के वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। कार्यस्थल पर आज सब कुछ आपके पक्ष में नजर आ रहा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें:14 जून को राहु के नक्षत्र में गुरु की एंट्री, इन 3 राशियों के लिए रहेगा लाभकारी

मूलांक 2- आज आपको अपनी डाइट को लेकर सतर्क रहना चाहिए, वरना सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भावनात्मक रूप से भी कमजोर महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कोई अजनबी आपके और आपके जीवनसाथी के बीच झगड़े का कारण बन सकता है।

मूलांक 3- आज आपको नींद से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ घर में सुख-शांति और समृद्धि ला सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। यात्रा से आपके व्यावसायिक संपर्क बेहतर होने की संभावना है। अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का भरपूर समय मिलेगा।

मूलांक 4- आज आपको कार्यस्थल पर कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। मनवांछित परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। आर्थिक परेशानी से बाहर आ सकते हैं। माता-पिता की सेहत अच्छी होगी। रिश्ते भी मजबूत होंगे। दिन भर आपका मूड अच्छा रहेगा। आज आपको अपनी कमियों पर काम करने की जरूरत है।

मूलांक 5- आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पैसों का लेन-देन होता रहेगा और दिन ढलने के बाद आप पर्याप्त बचत करने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी से कोई खास सरप्राइज भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर आज हर कोई आपकी बात ईमानदारी से सुनेगा। आपको और आपके साथी को वास्तव में अपने लिए समय निकालने की जरूरत है।

मूलांक 6- आज आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस कर सकते हैं। काम का तनाव आपके दिमाग पर हावी हो जाएगा और परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं बचेगा। कार्यस्थल पर चीजें अच्छी लग रही हैं। आज आपको आर्थिक रूप से सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें:सूर्य का मिथुन गोचर, 15 जून से इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

मूलांक 7- आज आपको अपनी फीलिंग्स को शेयर करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। यात्रा के लिहाज से दिन अच्छा है।

मूलांक 8- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।

मूलांक 9- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!