Surya Gochar: सूर्य का मिथुन गोचर, 15 जून से इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
Sun Transit in Gemini: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य जून में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जानें सूर्य गोचर से किन राशियों को मिलेंगे प्रतिकूल प्रभाव-

Surya Rashi Parivartan 2025: ग्रहों के राजा मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य का मिथुन गोचर 15 जून 2025 को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा। सूर्य राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। सूर्य गोचर के प्रभाव से कुछ राशियों को शुभ फल मिलेंगे, जबकि कुछ राशियों को वित्त, परिवार व व्यवसाय के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। जानें सूर्य गोचर से किन राशियों के लिए रहने वाला है अशुभ।
1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। कारोबार में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है, क्योंकि आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों की सामाजिक मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। धन कमाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में संकट आ सकता है, भाई-बहन के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। इस अवधि में आपका कोई काम अटक सकता है।
3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को इस अवधि में वाहन प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। जीवन में प्रतिकूल परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। धन संचय में दिक्कतें आ सकती हैं।
4. मकर राशि- मकर राशि वालों को सूर्य के मिथुन गोचर की अवधि में सतर्क रहने की जरूरत है। इस अवधि में शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन अंत में जीत आपकी होगी। सेहत संबंधी परेशानियों पर ध्यान न देने से तकलीफ बढ़ सकती है। अगर आपने किसी से कर्ज लिया है तो उसे लौटाना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
5. मीन राशि- मीन राशि वालों वाहन व स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ रिश्तों में बिगाड़ आ सकता है। किसी भी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो कुछ समय के लिए टाल दें। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। रिश्तों में अनबन हो सकती है।