Horoscope Jupiter Combust in Gemini Guru ast in mithun rashi these 3 zodiac signs may start golden time 11 जून से अस्त हो रहे देवगुरु बृहस्पति, इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Jupiter Combust in Gemini Guru ast in mithun rashi these 3 zodiac signs may start golden time

11 जून से अस्त हो रहे देवगुरु बृहस्पति, इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Guru Asta: देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त हो रहे हैं। गुरु अस्त होने से कुछ भाग्यशाली राशियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जानें गुरु अस्त की लकी राशियां-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 11 June 2025 09:08 AM
share Share
Follow Us on
11 जून से अस्त हो रहे देवगुरु बृहस्पति, इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Jupiter Combust In Gemini: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह समय-समय पर अस्त व उदित होते हैं। ग्रहों के अस्त व उदय का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति 11 जून 2025 को मिथुन राशि में अस्त हो रहे हैं। गुरु अस्त से तीन राशियों के वित्त, करियर व व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। इन राशि वालों का बैंक-बैलेंस बढ़ने के साथ ही यात्रा का योग बनेगा। जानें गुरु अस्त से किन राशियों को होगा लाभ।

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए गुरु अस्त शुभ रहने वाला है। गुरु अस्त के प्रभाव से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:मंगल के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 21 जून तक इन 3 राशियों का बदलेगा समय

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए गुरु अस्त शुभ फलदायी रहने वाला है। गुरु के प्रभाव से आपको करियर-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को मुनाफा हो सकता है। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मी व उच्चाधिकारी आपसे प्रभावित होंगे और आपके काम की तारीफ करेंगे।

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए गुरु अस्त लाभकारी सिद्ध हो सकता है। गुरु के प्रभाव से आय में वृद्धि हो सकती है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। लव संबंधों में सुधार होगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ें:मिथुन राशि में बुध हुए उदित, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!